Taarak Mehta की मिसेज सोढ़ी ने असित मोदी पर लगाया यौन शोषण का आरोप, केस दर्ज
जेनिफर ने प्रोजेक्ट के हैड सोहेल रमानी और साथ ही एग्जक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया है।

टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो’ को लेकर एक बड़ी खबर आयी है। इस टीवी सीरियल में 15 वर्ष से एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल जो की मिसेज रोशन सिंह सोढी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर सेक्शुअल फेवर लेने का गंभीर आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने शो भी छोड़ दिया और साथ ही प्रोड्यूसर के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराइ है। बता दे की इसके अलावा प्रोजेक्ट के हैड सोहेल रमानी और साथ ही एग्जक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया है।
दो माह पूर्व से नहीं कर रही थी शूटिंग
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस जेनिफर ने लगभग दो माह पूर्व ही सीरियल के लिए शूटिंग करना बंद कर दिया था। बता दे की जेनिफर आखिरी बार सेट पर 7 मार्च को आई थीं। सूत्रों की मानें तो जतिन बजाज व सोहल ने जेनिफर को बहुत बेइज्जत भी किया था। लेकिन जब जेनिफर से इस बारे में बात करने की कोशिश की तो उन्होंने ये कहा की शो को छोड़ दिया है। एक्ट्रेस जेनिफर ने कहा -‘हां, मैंने सीरियल को छोड़ दिया है.’
इसके साथ ही जेनिफर ने कहा- ‘मेरा आखिरी एपिसोड 6 मार्च को आया था और मुझे सेट पर प्रोजेक्ट हैड सोहेल रमानी व एग्जक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज ने बहुत बेइज्जत किया व नीचा भी दिखाया। 7 मार्च यानी कि होली वाले दिन मेरी एनिवर्सरी थी। मैंने अपने काम से छुट्टी लेकर जाने के लिए करीब चार बार पूछा था लेकिन वो मुझे जाने नहीं दे रहे थे। यहां तक कि सोहेल ने मेरी कार को जबरदस्ती भी रोका। मैंने उनसे ये भी कहा था कि मैंने इस सीरियल में 15 वर्ष तक काम किया है और आप मेरे साथ इस तरह जबरदस्ती नहीं कर सकते। लेकिन सोहेल ने मुझे धमकी दी.’
अभिनेत्री जेनिफर ने कहा कि ‘इस टीवी शो में लोग पुरुषवादी सोच से काफी पीड़ित है। मेरे साथ जो भी हुआ वो सब सीसीटीवी फुटेज में कैद है। मुझे ये लगा कि ये लोग मुझे कॉल कर लेंगे लेकिन 24 मार्च के दिन सोहेल ने मुझे नोटिस भेजा कि मैंने शूट छोड़ा था इस कारण वो मेरा पैसा काट रहे हैं। मुझे काफी डराया भी। 4 अप्रैल के दिन जब मैंने उन्हें चैट पर जवाब देकर कहा कि मेरा यौन शोषण हुआ है और साथ ही एक ड्राफ्ट भेजा तो उन्होंने ये कहा कि मैं उनसे पैसा ऐंठने की कोशिश में हूं। फिर उस दिन मैंने ये फैसला किया कि अब तो मुझे सार्वजनिक तरह से माफी चाहिए। मैंने एक वकील से इस मामले में बात करके 8 मार्च को असित मोदी, सोहेल और साथ ही जतिन को भी नोटिस भेजा।’
यह भी पढ़ें: निजामुद्दीन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, शार्ट सर्किट होने की आशंका










