Tanushree Dutta ने Rakhi Sawant के खिलाफ दर्ज कराया केस; कहा- राखी सावंत ने मेरे सम्मान की धज्जियां उड़ाईं

तनुश्री दत्ता जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी अभिनत्रियो में से एक है अब हाल ही मेर बुधवार की रात ओशिवारा पुलिस स्टेशन में तनुश्री दत्ता को देखा गया। वे अपने वकील के साथ राखी सावंत के खिलाफ केस दर्ज कराने पहुंची।

तनुश्री दत्ता जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी अभिनत्रियो में से एक है अब हाल ही मेर बुधवार की रात ओशिवारा पुलिस स्टेशन में तनुश्री दत्ता को देखा गया। वे अपने वकील के साथ राखी सावंत के खिलाफ केस दर्ज कराने पहुंची। मीडिया से बात करते हुए तनुश्री दत्ता ने बताया कि FIR की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बहुत सारी धाराएं लगी हैं। अलग-अलग वीडियोज में राखी ने जो झूठे आरोप, मानहानि और मोलेस्टेशन की बात की है, उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है।

तनुश्री ने ये भी बताया कि मुंबई पुलिस राखी सावंत के खिलाफ जरूर एक्शन लेगी। उन्होंने कहा, ‘ये मुद्दा 2008 से शुरू हुआ था। फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ से रिप्लेस हो जाने की वजह से राखी को मुझसे दिक्कत हो गई थी। फिर बाद में मेरे साथ कॉन्ट्रोवर्सी करके प्रोड्यूसर ने राखी को वापस लिया। प्रोड्यूसर ने मेरे सारे चेक भी बाउंस कर दिए। मैं यही कहूंगी कि इस तरह के गलत काम प्रोड्यूसर को नहीं करने चाहिए। उस वक्त मेरा एक नाम था। मैंने अच्छी फिल्में की थीं। फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ हिट भी रही थी। ऐसे में अगर वो गाना रिलीज हो जाता, तो मुझे भी आगे काम मिलता। प्रोड्यूसर के लिए भी अच्छा रहता। पिक्चर की वजह से मुझे बहुत इमोशनल ट्रॉमा झेलना पड़ा।’

तनुश्री ने आगे बातचीत में कहा, ‘नाना पाटेकर ने ऐसी छवि बनाई है कि वे समाज सेवा करते हैं। सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही वे समाज सेवा की बात करते हैं, कभी प्रूफ नहीं दिखाते। अच्छा आदमी वो होता है जो अपने परिवार के साथ रहे। एक्ट्रेसेस के साथ लिंकअप करना या अफेयर करना अच्छे आदमी के लक्षण नहीं होते हैं।

ये बात पूरी मीडिया में फैली हुई है कि नाना पाटेकर की अपनी फैमिली के साथ संबंध ठीक नहीं हैं। वे अपनी बीवी और बच्चे के साथ नहीं रहते हैं। अपने बच्चे को भी उन्होंने इंडस्ट्री में कोई सपोर्ट नहीं किया।’ तनुश्री ने मान्या सुर्वे के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘नाना पाटेकर का भाई मान्या सुर्वे था। दो-ढाई सालों से मेरे साथ अजीब चीजें हो रही थीं। असैसनेशन से लेकर गाड़ी के ब्रेक फेल, एक्सीडेंट से लेकर खाने में कुछ मिला देना।’

Accherishtey

यह भी पढ़े : फिल्म रामायण में Sunny deol बनेंगे हनुमान! मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!