Tara Sutaria–Veer Pahadiya का ब्रेकअप, क्या एपी ढिल्लों ने बढ़ाई खटास?
एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के दौरान तारा सुतारिया को मंच पर बुलाया गया था। इस दौरान उनके और सिंगर के बीच की बॉन्डिंग ने सभी का ध्यान खींचा।

Tara Sutaria–Veer Pahadiya: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया अब अलग हो चुकी हैं। पिछले कुछ महीनों से दोनों को सार्वजनिक कार्यक्रमों, पार्टी और इवेंट्स में साथ देखा जाता रहा है। न्यू ईयर वेकेशन पर भी दोनों साथ गए थे और खुले तौर पर अपने रिश्ते का इजहार किया था। हालांकि अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों की राहें जुदा हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, ब्रेकअप की खबर सही है, लेकिन तारा और वीर ने अभी तक इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है।
सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई है कि इस ब्रेकअप की पृष्ठभूमि सिंगर एपी ढिल्लों के हालिया कॉन्सर्ट से जुड़ी घटना हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के दौरान तारा सुतारिया को मंच पर बुलाया गया था। इस दौरान उनके और सिंगर के बीच की बॉन्डिंग ने सभी का ध्यान खींचा। मंच पर तारा और एपी ढिल्लों के बीच हुए कुछ पल कैमरे में कैद हो गए। इस दौरान सिंगर ने तारा को किस किया, जिससे उनके बॉयफ्रेंड वीर का रिएक्शन भी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने काफी हलचल मचाई।
हालांकि तारा ने बाद में कहा कि इस घटना के वायरल होने के पीछे नेगेटिव पीआर जिम्मेदार था। बावजूद इसके सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि इस घटना ने उनके रिश्ते में तनाव पैदा किया और ब्रेकअप का कारण बनी। वहीं, करियर के मोर्चे पर तारा सुतारिया चर्चा में बनी हुई हैं। वह जल्द ही साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी। इस फिल्म का लुक भी हाल ही में सामने आया है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है और इसे सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ के साथ टक्कर मिल रही है।
वीर और तारा ने अपने रिश्ते को अगस्त 2025 में सार्वजनिक किया था। इसके बाद से दोनों अक्सर साथ नजर आते रहे और उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती रही। इस ब्रेकअप की खबर ने उनके फैंस को झटका दिया है। अभी तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सोशल मीडिया पर फैंस और समीक्षक दोनों इस ब्रेकअप और कॉन्सर्ट घटना पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं।









