कंगना की फिल्म इमरजेंसी का आ गया टीज़र, जानें रिलीज डेट
कंगना ने 2021 में अपनी फिल्म इमरजेंसी की घोषणा की थी। इसे रितेश शाह ने लिखा है। शाह ने ही कंगना की आखिरी फिल्म धाकड़ भी लिखी थी।

कंगना रनौत की इमरजेंसी का पहला टीज़र प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म उनके डायरेक्शन की पहली फिल्म है, जिसमें वह भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएँगी। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम/ट्विटर
पर फिल्म की रिलीज की तारीख 24 नवंबर 2023 की घोषणा की है।
A protector or a Dictator? Witness the darkest phase of our history when the leader of our nation declared a war on it’s people.
🔗 https://t.co/oAs2nFWaRd#Emergency releasing worldwide on 24th November pic.twitter.com/ByDIfsQDM7
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) June 24, 2023
जारी टीजर के अनुसार, कहानी 25 जून, 1975 को अराजकता की स्थिति से शुरू होती है। फर्स्ट लुक देखकर लगता है कि कंगना प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में खूब जमी हैं। तो अनुपम खेर विपक्ष के नेता की भूमिका अदा कर रहे हैं। वे फिल्म में दिवंगत राजनीतिक नेता जयप्रकाश नारायण, जिन्हें जेपी नारायण के नाम से भी जाना जाता है, की भूमिका में हैं।
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर घोषणा वीडियो को कैप्शन के साथ साझा किया: “एक रक्षक या तानाशाह? हमारे इतिहास के सबसे काले चरण का गवाह बनें जब हमारे देश के नेता ने अपने लोगों पर युद्ध की घोषणा की। इमरजेंसी 24 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज हो रही है।”
कंगना ने 2021 में अपनी फिल्म इमरजेंसी की घोषणा की थी। इसे रितेश शाह ने लिखा है। शाह ने ही कंगना की आखिरी फिल्म धाकड़ भी लिखी थी। फिल्म में कंगना और अनुपम खेर के अलावा मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी, दिवंगत सतीश कौशिक और श्रेयस तलपड़े भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।









