चीनी स्मार्टफोन को कड़ी टक्कड़ देगा यह भारतीय ब्रांड का फ़ोन, कल होगा लांच
भारतीय ब्रांड लावा का धांसू स्मार्टफोन Lava Agni 2 5G कल लांच होगा। कर्वड डिस्प्ले और तगड़ा प्रोसेसर के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन लोगों को खूब लुभाएगा।

चीनी और अन्य स्मार्टफोन ब्रांड ने भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना ली, भारतीय ब्रांड इस पर्तिस्पर्धा में विफल रही और बाजार से लगभग पूर्णतः विस्थापित हो गयी। लेकिन पिछले कुछ सालों से कई भारतीय ब्रांड अपनी रणनीति में बदलाव ला रही है और ग्राहकों को सस्ते दर पर अच्छे स्मार्टफोन उपलब्ध करवा रही है।
हाल ही में भारतीय ब्रांड लावा ने अपनी वेबसाइट पर Lava Agni 2 5G का टीजर लांच किया है। लावा का यह स्मार्टफोन Lava Agni 5G का अगला वेरिएंट्स है। यह फ़ोन कल यानि 16 मई को 12 बजे अमेज़न पर लांच होगा।
टीजर से मालूम होता है कि यह स्मार्टफोन बहुत पतले बैजेल्स और कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा। साथ ही यह भारत का पहला पावरफुल MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर वाला फ़ोन होगा। कैमरा कि बात करे इसमें चार रियर कैमरा होंगे, जिसमें मुख्य कैमरा 50 MP का और फ्रंट कैमरा 16 MP होने का अनुमान है। इसकी कीमत बीस से पच्चीस हज़ार के बीच हो सकती है। अनुमान है कि Lava Agni 2 5G बाजार में पहले से मौजूद Realme 10 Pro+ 5G, Moto G82, Redmi Note 12 Pro 5G जैसे स्मार्टफोन को कड़ी टक्कड़ देगा।










