Sidharth के जानें के बाद Shehnaz का हुआ ऐसा हाल

टीवी इंडस्ट्री के सबसे सफल हस्तियों में से एक और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने 40 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है

टीवी इंडस्ट्री की सबसे सफल हस्तियों में से एक और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने 40 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिद्धार्थ की अचानक मृत्यु की ख़बर ने पूरे फिल्मी जगत को सदमें में डाल दिया है।

आपको बता दें कि सलमान खान, सोनू सूद ,अक्षय कुमार आदि सभी बॉलीवुड सुपरस्टार्स ने ट्वीट कर सिद्धार्थ की मृत्यु पर अपना गम ज़ाहिर किया है।

tweets image

सिद्धार्थ के परिवार वाले, उनके करीबी, फैंस आदि किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा कि अब सिद्धार्थ हम सब के बीच नहीं रहे, ऐसे में एक्ट्रेस और सिद्धार्थ की काफी करीबी दोस्त शहनाज़ गिल के मन पर क्या गुज़र रही होगी, इसका अंदाज़ा हम लगा सकते हैं।

sidharth shukla and shehnaz gill image

अगर बात करें सिद्धार्थ की लव -लाइफ की तो शहनाज़ से सिद्धार्थ का बहुत ही करीबी रिश्ता रहा है, हालांकि यह दोनों ऑफिशियली कमिटेड हैं ऐसी कोई खबर सामने कभी नहीं आई। इन दोनों की दोस्ती और इनकी बॉन्डिंग के सभी दिवाने थे।

वहीं बिग बॉस 13 में इस जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था.  इसके साथ ही कई लोगों ने तो शहनाज़ और सिद्धार्थ को बेस्ट कपल तक करार दिया था। जिसके बाद फैंस इन दोनों की बॉन्डिंग देख इन्हें प्यार से SIDNAZ कहना शुरू कर दिया था। 

वहीं अब ख़बर है कि सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज़  के पिता संतोख सिंह सुख ने बयान जारी किया है जिसमें उन्होनें कहा कि ‘ मैंने शहनाज़ से बात की। वह ठीक नहीं है।” उन्होंने कहा, “मेरा बेटा शहबाज़, शहनाज़ को संभालने के लिए मुंबई चला गया है और मैं बाद में जाऊंगा।” “मैं अभी बात करने की स्थिति में नहीं हूं। जो कुछ भी हुआ है उस पर मुझे विश्वास नहीं हो रहा है।

sidharth shukla and shehnaz gill image

Insta loan services

ये भी पढ़े: Sidharth Shukla का हार्ट अटैक से निधन, बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री ने दी श्रद्धांजलि

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!