Tusshar Kapoor Extortion: 5 करोड़ की मांग और हैरी बॉक्सर का नाम, कॉल के पीछे छिपा कौन?

बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर फिरौती के लिए धमकी भरा फोन आया है। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हैरी.......

Tusshar Kapoor Extortion: बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर फिरौती के लिए धमकी भरा फोन आया है। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर बताते हुए अभिनेता से 5 करोड़ रुपये की मांग की। तुषार कपूर ने इस मामले की शिकायत मुंबई पुलिस से की, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी। हालांकि, शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि धमकी देने वाले ने गैंग के नाम का गलत इस्तेमाल किया है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर मांगे 5 करोड़

जानकारी के मुताबिक, तुषार कपूर को एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ बताया। उसने अपनी पहचान हैरी बॉक्सर के तौर पर बताई और अभिनेता से 5 करोड़ रुपये देने की मांग की। इस कॉल के बाद तुषार कपूर ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

शिकायत मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंप दी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फोन किसने किया और फिरौती मांगने के पीछे उसका असली मकसद क्या था।

आवाज का मिलान नहीं होने से फर्जी कॉल का शक

जांच के दौरान क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम ने धमकी भरी कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग हासिल की। इसके बाद रिकॉर्डिंग में मौजूद आवाज की तुलना हैरी बॉक्सर के उपलब्ध आधिकारिक ऑडियो सैंपल से की गई।

शुरुआती जांच में दोनों आवाजों के बीच समानता नहीं मिली। इसी आधार पर पुलिस को आशंका है कि कॉल करने वाला असली हैरी बॉक्सर नहीं था, बल्कि उसने अभिनेता को डराने और उनसे पैसे वसूलने के लिए गैंग के नाम का इस्तेमाल किया।

कॉल करने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

मुंबई क्राइम ब्रांच अब कॉल करने वाले की पहचान करने और धमकी के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने में जुटी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तुषार कपूर ने करीब एक सप्ताह पहले इस संबंध में शिकायत दी थी। फिलहाल इस मामले में FIR दर्ज नहीं हुई है और जांच जारी है।

गौरतलब है कि यह मामला अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े जुहू फायरिंग मामले के कुछ सप्ताह बाद सामने आया है। उस घटना की जांच भी मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है।

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!