TV के स्टार कपल Gurmeet Choudary और Debina Bonnerjee ने खुले आम किया लिपलॉक

टेलीविज़न के फेमस राम और सीता का जोड़ी का किरदार निभाने वाले गुरमीत चौधरी और देबिना सोशल मीडिया पर आए दिन एक्टिव रहते हैं।

टेलीविज़न के फेमस राम और सीता का जोड़ी का किरदार निभाने वाले गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और देबिना (Debina Bonnerjee) सोशल मीडिया पर आए दिन एक्टिव रहते हैं।

इन दिनों ये दोनों सितारे क्रिसमस पर लंदन गए हैं। जहां, इन दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर लिपलॉक की तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

 देबिना और गुरमीत दोनों लिपलॉक करते हुए लंदन की सड़क के बीचों-बीच दिखाई दे रहे है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों वूलन कपड़ों से ढके हुए हैं और एक दूसरे के साथ लिपलॉक कर एक दूसरे में डूबे हुए नजर आ रहे है।

 इस तस्वीर को गुरमीत चौधरी ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तस्वीर शेयर करते हुए इस कपल ने कैप्शन में लिखा- ‘मेरे बगल में तुम…एक साथ हम ये कर सकते हैं।’

आपकों बता दे कि गुरमीत और देबिना ने एक साथ की कई तस्वीरें शेयर की हैं। उनमें से कुछ तस्वीरों में ये दोनों सितारे एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए तो कुछ  में एक दूसरे को प्यार से देखते हुए।

 गुरमीत और देबिना टीवी के मशहूर स्टार कपल्स में से हैं। साथ ही दोनों को पहचान ‘रामायण’ सीरियल से मिली थी। ये सीरियल साल 2008 में आया था।

दरअसल साल 2011 में देबिना और गुरमीत ने लव मैरिज की थी। गुरमीत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि जब हम दोनों एक्टर्स नहीं थे और काम की तलाश कर रहे थे।

Insta loan services

उस वक्त करीब 19-20 साल के होंगे, तभी हमने भागकर शादी कर ली थी और अपने पेरेंट्स को भी नहीं बताया था। हमारे दोस्त हमारी शादी के बारे में जानते थे। इसके बाद पेरेंट्स को मनाकर साल 2011 में दूबारा शादी की।’

ये भी पढ़े: कड़कड़ाती ठंड में पूल में मस्ती करती दिखीं Alia Bhatt, देखें Photos

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!