विक्की और कटरीना की शादी की तैयारियों ने पकड़ी रफ़्तार
कटरीना और विक्की की शादी को लेकर तैयारियां खूब ज़ोरो से चल रही है। ऐसे में उन दोना के फैंस इस बिग फैट वेडिंग के लिए काफी एक्साइटिड है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी को लेकर तैयारियां खूब ज़ोरो से चल रही है। ऐसे में उन दोना के फैंस इस बिग फैट वेडिंग के लिए काफी एक्साइटिड है।
इसी के साथ दोनों की शादी इस साल की सबसे बड़ी और चर्चित शादियों में से एक होगी। विक्की कैट द्वारा बुक किया गया सिक्स सेंस होटल, ने मेहमानों को होटल तक पहुंचने के लिए जगह-जगह रोड पर इंडिकेटर गाड़ियां खड़ी की है।
जिससे कैट-विक्की की शादी में आने वाले मेहमानों को परेशानी ना झेलनी पड़े और वह आसानी से दिए गए इंडिकेटर के अनुसार चलते हुए होटल सिक्स सेंस फोर्ट तक पहुंच पाए।
गोरतलब है कि, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को शाही लुक देने के लिए इवेंट कंपनी ने विदेश से क्रिस्टल बॉल और झूमर आदि मंगवाए है, जिन्हें जल्द ही लगाया भी जाएगा।
बताते चले, राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में 7 से 9 दिसम्बर तक शादी से जुड़ी विभिन्न रस्में होंगी। जानकारी के मुताबिक शादी समारोह रजवाड़ी स्टाइल में होगा। शादी की VIP गेस्टलिस्ट में कई विदेशी मेहमानों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल रहेंगे।
ये भी पढ़े: अगर जाना चाहते है विक्की-कटरीना की शादी में तो करनी होंगी ये 3 शर्ते पूरी











