Vicky Kaushal: आंखों का तेवर देख बढ़ी धड़कन, ‘Love & War’से फर्स्ट लुक
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब फिल्म के........

Vicky Kaushal: संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब फिल्म के तीसरे लीड स्टार विक्की कौशल का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। पोस्टर में विक्की का अंदाज इतना गंभीर और इंटेंस है कि उनकी नजरें सीधे लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
सिगरेट-लाइटर के साथ रेट्रो अंदाज
विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर फिल्म से अपना पहला पोस्टर शेयर किया है। इसमें वह बेहद गुस्से और गंभीर एक्सप्रेशन के साथ किसी की तरफ देखते नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में लाइटर और मुंह में सिगरेट दिखाई दे रही है। रेट्रो स्टाइल में तैयार किया गया यह लुक उनके किरदार को लेकर रहस्य और बढ़ा रहा है। पोस्टर के साथ विक्की ने लिखा, “आंखें मिलेंगी, लेकिन हटेंगी नहीं।” अभिनेता के इस लुक के बाद अब फैंस उनके किरदार और कहानी में उनकी भूमिका को लेकर कयास लगा रहे हैं। फिल्म से विक्की का एक और पोस्टर भी सामने आने की उम्मीद है, जिसमें उनका पूरा लुक दिखाया जाएगा |
रणबीर और आलिया के बाद सामने आया विक्की का लुक
‘लव एंड वॉर’ से पहले रणबीर कपूर के दो अलग-अलग लुक जारी किए गए थे। इसके बाद आलिया भट्ट का कैबरे थीम वाला पोस्टर सामने आया। दोनों लुक के बाद अब विक्की कौशल के पोस्टर ने फिल्म को लेकर चर्चा और तेज कर दी है।
फैंस ने पोस्टर पर दिया रिएक्शन
विक्की कौशल के लुक को सोशल मीडिया पर फैंस की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कई यूजर्स ने उनके इंटेंस अंदाज और संजय लीला भंसाली की विजुअल स्टाइल की तारीफ की। कुछ फैंस ने विक्की के किरदार को लेकर अपनी उत्सुकता भी जाहिर की है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
-1790406506660.webp)










