सना खान का वीडियो हुआ वायरल, स्विमिंग पूल में गिरी औंधे मुंह

सना खान मालदीव में अपने पति के साथ छुट्टियां मनाने गई हैं, सना खान मालदीव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रही हैं

सना खान जो बॉलीवुड को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ चुकी हैं, वो आज कल अपने पति अनस सैयद के साथ वेकेशन मना रही हैं। पिछले कुछ दिनों से सना खान मालदीव में हैं और अपने पति के साथ खूब मस्ती कर रही हैं और इस वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रही हैं। 

सना खान ने भले ही बॉलीवुड से अपना रिश्ता तोड़ लिया, लेकिन उनके चाहने वाले अभी भी उनकी हर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर पसंद करते हैं। अब इन्होनें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसी वीडियो शेयर की है जिसमें यह औंधे मुंह पानी में गिरती हुई दिख रही है। 

Aadhya technology

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सना खान ने यह वीडियो अपलोड की है, जिसमें यह मालदीव में स्विमिंग पूल के अंदर एक स्विमिंग पूल Inflatable Duck पर बैठ कर मस्ती कर रही थी और मौसम के मज़े ले रही थी। वीडियो में उनके हस्बैंड (अनस सैयद) ने उनसे पूछा “मज़ा आ रहा है”? तो सना खान ने इसका जवाब देते हुए कहा “येस”। सना ये कहने के बाद ज़ोर से उछली जिसके कारण उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो पूल में औंधे मुंह गिर गयी।

ये भी पढ़े: दिल्ली: मयूर विहार इलाके में मासूम का बलात्कार, बच्ची की हालत गंभीर

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!