बर्थडे पर विराट कोहली ने खुद को दिया गिफ्ट, पति के शतक पूरा करने पर पत्नी अनुष्का शर्मा ने जाहिर की खुशी

अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली के 35वें जन्मदिन पर 49वां वनडे शतक पूरा होने पर खास अंदाज में बधाई दी है।

अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली के 35वें जन्मदिन पर 49वां वनडे शतक पूरा होने पर खास अंदाज में बधाई दी है। अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली की एक फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।

विराट कोहली अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि क्रिकेटर ने खुद को कोई तोहफा दिया है। उन्होंने भारत वर्सेस साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे मैच में शानदरा शतक जड़ा है। भारत वर्सेस साउथ अफ्रीका के मैच के बीच पति विराट कोहली के शतक बनाने पर अनुष्का शर्मा खुशी से झूमने से खुद को रोक नहीं पाईं और अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की। अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की हैं। इस पोस्ट में विराट की एक फोटो शेयर कर एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। इससे पहले भी अनुष्का ने विराट की तस्वीरें पोस्ट कर उन्हें बर्थ डे विश किया था।

अनुष्का शर्मा ने विराट को दी बधाई

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें विराट अपने बल्ले को चूमते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘अपने जन्मदिन पर खुद को गिफ्ट’ इसके साथ ही फोटो पर एक दिल वाला इमोजी भी लगाया है। सोशल मीडिया पर विराट कोहली छाए हुए हैं। इस मैच में विराट के चौके-छक्के देख सभी दंग रह गए हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स ने विराट को बधाई

अनुष्का ने क्रिकेटर की जो अनसीन तस्वीर शेयर की है वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अनुष्का के अलावा, वरुण धवन, विक्की कौशल, कार्तिक आर्यन, अंगद बेदी सहित कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स ने क्रिकेटर की शतकीय पारी की सराहना की। उनकी यह जीत और भी ज्यादा खास है क्योंकि 49वें वनडे शतक ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के वनडे क्रिकेट में शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

अनुष्का शर्मा का वर्कफ्रंट

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा जल्द ही ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। यह फिल्म क्रिकेट खिलाड़ी झूलन गोस्वामी के जीवन पर एक बायोपिक है। यह फिल्म लगभग 4 वर्षों के बाद उनकी फिल्म में वापसी का भी प्रतीक है। उन्हें आखिरी बार ‘जीरो’ में देखा गया था जिसमें शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी नजर आई थीं।
Accherishteyयह भी पढ़ें:

 

 

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!