शादी के कुछ साल बाद ही राज कुंद्रा से तालाक क्यों चाहती हैं शिल्पा, जानें पूरी खबर

शादी के कुछ साल बाद ही शिल्पा लेना चाहती थी राज कुंद्रा से तलाक, माँ को भी कर दिया था मैसेज, माँ हुई थी शिल्पा के इस फैसले से नाराज़

90 के दशक की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों  में शिल्पा शेट्टी का नाम शुमार है। अपने फिल्म इंडस्ट्री के करियर में शिल्पा ने एक से एक हिट फिल्मे दी है। हालांकि फिल्मो में अब कम नज़र आती है लेकिन टीवी इंडस्ट्री से अभी भी जुड़ी हुई है। एक लम्बे अंतराल के बाद शिल्पा ने ‘हंगामा 2’ और ‘निकम्मा’ फिल्म से वापसी की है। उनका बॉलीवुड करियर उनके शादी करने के बाद से ही कुछ रुक-सा गया था।

शिल्पा शेट्टी ने वर्ष 2009 में बिज़नेस टाइकून राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। इन दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम वियान राज कुंद्रा है। आए दिन शिल्पा सोशल मीडिया साइट्स पर अपने परिवार की  तस्वीरें डालती रहती हैं।

इस मामले के बारे में काफी कम लोग जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी आया था जब शिल्पा और राज कुंद्रा का तलाक होते-होते रह गया था। बल्कि यहां तक कि शिल्पा के मोबाइल फ़ोन से उनकी मां को इस मामले में एक मैसेज भी मिला था। इस मैसेज को पढ़ कर उनकी मां बहुत घबरा गई थी और काफी टेंशन में भी आ गई थी और साथ ही साथ नाराज़ भी हो रही थी, लेकिन जब शिल्पा ने अपनी तरफ से सफाई दी तो मामला शांत हो गया था और सबने चैन की सांस ली थी। आइए इस पूरे मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

क्या शिल्पा राज कुंद्रा को सच में तलाक देना चाहती थी?

यह बात तब की है जब शिल्पा शेट्टी ‘सुपर डांसर’ रियलिटी शो की जज थीं। शिल्पा के साथ उस दौरान कोरियोग्राफर गीता कपूर और फिल्म डायरेक्टर अनुराग बसु भी जज बने थे। अनुराग बसु ने तब शिल्पा के साथ एक मज़ाक किया था। उन्होंने शिल्पा का मोबाइल लेकर शिल्पा की माँ को मैसेज कर दिया कि मैं राज से तलाक लेना चाहती हूँ। यह मैसेज पढ़कर शिल्पा की माँ घबरा गई और काफी टेंशन में आगई, शिल्पा के इस फैसले से उनकी माँ काफी नाराज़ थी।

Tax Partner

शिल्पा को इस बारे में कोई खबर भी नहीं थी कि उनके मोबाइल से उनकी माँ के पास कोई मैसेज गया है। शिल्पा का यह मैसेज पढ़ने के बाद उनकी माँ गुस्सा हुई और इस बात पर फिर शिल्पा को डांट भी लगाई। जब मामला बिगड़ने लगा, तो शिल्पा को गीता कपूर अनुराग के मज़ाक के बारे में सब सच बता देती है। इसके बाद शिल्पा इस मामले के बारे में अपनी माँ को सब सच -सच बताती हैं और कहती हैं कि, जब तक मैं आपको तलाक या प्रेग्नेंसी से जुड़ी खबर के बारे में कुछ ना बताऊ तब तक किसी पर विश्वास ना करना ।

ये भी पढ़े:- ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ से जुड़ी जाने ये दिलचस्‍प बातें आप भी

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!