
हरयाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कानूनी पचड़ों से लेकर लगातार रिलीज होते उनके गाने इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहे हैं। अपने डांस व ठुमकों के लिए पहचानी जाने वाली हरयाणवी डांसर सपना चौधरी अपने देसी अंदाज से फैंस का दिल जीतने में माहिर हैं।
अक्सर अपने देसी लुक से सुर्खियां बटोरने वाली सपना चौधरी ने हाल ही में फैंस को अपना नया लुक दिखाया है। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी ने एक वीडियो साझा की है, जिसमें सपना का बिल्कुल नया और स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है। सपना चौधरी का यह नया लुक उनके फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा रहा है।
हाल ही में डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक नई वीडियो साझा की है, जिसमें सपना सलवार-सूट नहीं बल्कि मॉर्डन अवतार में नजर आ रही हैं। ज्यादातर सलवार सूट में बन ठन के देखी जाने वाली सपना चौधरी ने अपने ट्रेडिशनल लुक की जगह अपना बॉस लेडी लुक सबको दिखाया है।
सामने आए नए वीडियो में सपना चौधरी का स्वैग और टशन खूब चर्चा में है।वीडियो में सपना चौधरी ब्लैक पैंट, टॉप व जैकेट पहने गाड़ी से उतरती दिख रही हैं। अपने कॉन्फिडेंस के साथ वॉक करती सपना चौधरी अपने फैंस का दिल धड़का रही हैं।
अपने इस स्टाइलिश लुक को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए सपना चौधरी ने इसे गॉगल्स, ग्लोइंग मेकअप व हाई पोनीटेल से पूरा कंप्लीट किया है। देसी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का ऐसा अवतार आज से पहले शायद ही किसी ने देखा हो। हरयाणवी क्वीन सपना चौधरी का ऐसा बदला-बदला अवतार देख उनके फैंस की निगाहें उनसे हट नहीं पा रही हैं।
यह भी पढ़े: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी-गैंगस्टर का हुआ पर्दाफाश