‘2026 तक जिंदा नहीं रहोगे- पुलिस स्टेशन में धमकी से दहला टीवी एक्टर

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अनुज सचदेवा के साथ हाल ही में एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है। एक आम सी रात और रोज़मर्रा की डॉग

‘2026 तक जिंदा नहीं रहोगे’- पुलिस स्टेशन में धमकी से दहला टीवी एक्टर

TV इंडस्ट्री के जाने-माने ACTOR ANUJ SACHDEVA के साथ हाल ही में एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है। एक आम सी रात और रोज़मर्रा की डॉग वॉक अचानक हिंसक हमले और जान से मारने की धमकी में बदल गई।

ACTOR ANUJ SACHDEVA के अनुसार, वह देर रात अपने पालतू कुत्ते को लेकर सोसाइटी में टहल रहे थे, तभी पार्किंग को लेकर विवाद शुरू हो गया। उन्होंने गलत तरीके से खड़ी एक कार की फोटो सोसाइटी ग्रुप में शेयर की, जिसके बाद एक व्यक्ति उनसे बहस करने आ गया।

मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कथित तौर पर लकड़ी के डंडे से ACTOR ANUJ SACHDEVA पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं, उनके पालतू कुत्ते पर भी हमला करने की कोशिश की गई। अचानक हुए इस हमले से अनुज पूरी तरह घबरा गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी गाली-गलौज और मारपीट करता दिखाई देता है।

हमले के बाद अनुज शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचे, लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली। आरोप है कि पुलिस स्टेशन में मौजूद उसी व्यक्ति ने उन्हें खुलेआम धमकी देते हुए कहा—
“2026 तुम्हारा आखिरी साल होगा।”

भरे पुलिस स्टेशन में इस तरह की धमकी मिलने के बाद ACTOR ANUJ SACHDEVA बुरी तरह डर गए। उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस होने लगा और वह मानसिक रूप से टूट चुके थे। अनुज ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी FIR को लेकर पुलिस की तरफ से ढिलाई बरती गई, जिससे उनका भरोसा कानून व्यवस्था से उठने लगा। इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी नाराज़गी देखने को मिल रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब एक सेलेब्रिटी पुलिस स्टेशन के अंदर भी सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों की सुरक्षा का क्या हाल होगा।

यह मामला सिर्फ एक ACTOR ANUJ SACHDEVA के साथ हुई बदसलूकी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सोसाइटी में बढ़ते विवाद, असहिष्णुता और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

ये भी पढ़े: सालों बाद टीवी पर अक्षय कुमार की वापसी, ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के बनेंगे होस्ट

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!