देशफैक्ट्स

भारत के 15 ऐसे रोचक फैक्ट्स, जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे

भारत को विविधता में एकता का भी देश कहा जाता है। भारत के बारें में कई ऐसी बातें है जो बहुत ही कम लोगों को पता होंगी। आइए जानते है। 

ये दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। ऐसे ही कुछ रहस्य और रोचक बातों के बारे में आज हम आपकों बताएंगे। भारत एक ऐसा देश है, जहां का इतिहास, सभ्यता, परंपराएं, सस्कार और बोली भाषा सब कुछ ही अद्भुत है।

जिस वजह से भारत को विविधता में एकता का भी देश कहा जाता है। भारत के बारें में कई ऐसी बातें है जो बहुत ही कम लोगों को पता होंगी। आइए जानते है।

तैरता हुआ पोस्ट ऑफिस– यह भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया का मात्र तैरता हुआ डाकघर है। आप श्रीनगर की डल झील के पानी पर तैरते हुए इस डाकघर को आसानी से देख सकते हैं।

कुंभ मेले की भीड़ जब अंतरिक्ष से दिखी– साल 2011 में हुआ कुंभ, अंतरिक्ष से देखने को मिला।

दुनिया की सबसे नम जगह– भारत के मेघालय में स्थित मासिनराम में बहुत ज्यादा बारिश होती है, इस जगह का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है।

मुंबई सीलिंक के तार पृथ्वी की गोलाई के बराबर है– बांद्रा-वर्ली सीलिंक, मुंबई के निर्माण में लगे स्टील के तारों की लंबाई पृथ्वी की गोलाई के बराबर है। ₹1,600 करोड़ की लागत से निर्मित आठ लेन का सीलिंक, भारत में खुले समुद्र पर पहला केबल-स्टे ब्रिज है। इसका वजन 50,000 अफ्रीकी हाथियों के वजन के बराबर है और इसकी लंबाई कुतुब मीनार से 63 गुना है।

दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड– चायल क्रिकेट ग्राउंड दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड है। सन् 1893 में बने इस ग्राउंड की पिच की ऊंचाई समुद्र तल से 2444 मीटर ऊपर है।

शैम्पू भारत में बना था– जिस शैम्पू से आप अपने बालों को धोते हैं, उसका आविष्कार भी भारत में हुआ है। दरअसल शैम्पू शब्द ‘चम्पू’ से बना है। 15वीं शताब्दी में भारत में प्राकृतिक तेल, फलों के गूदे, रीठा, आंवला और अन्य जड़ीबूटी को मिलाकर इसे इस्तेमाल किया जाता था।

 चांद पर पानी की खोज भारत ने की थी– भारत के चंद्रयान मिशन में सबसे बड़ी सफलता, 2008 में चंद्रमा पर पानी की खोज थी।

Switzerland में साइंस डे Dr. APJ Abdul Kalam के नाम पर– स्विस सरकार ने विज्ञान में उनकी विशाल विशेषज्ञता के लिए मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय एपीजे अब्दुल कलाम के सम्मान में अपना विज्ञान दिवस समर्पित किया है। जब डॉ एपीजे अब्दुल कलाम 26 मई 2006 को स्विट्ज़रलैंड के दौरा पर गए तो उनके आगमन पर, स्विट्जरलैंड ने 26 मई को विज्ञान दिवस के रूप में घोषित कर दिया।

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा English बोलने वाला देश– English बोलने में भारत दूसरे स्थान पर आता है।

दुनिया में शाकाहारियों की सबसे बड़ी संख्या– अपनी आबादी के बीच शाकाहारियों की हिस्सेदारी की बात करें तो भारत सबसे ऊपर है।

दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक– भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है। भारत वैश्विक उत्पादन का 22 प्रतिशत उत्पादन करता है।

हीरे का खनन सबसे पहले भारत में हुआ था– हीरे के प्रति दुनिया के प्यार की शुरुआत भारत में हुई थी, जहां देश की नदियों और नालों से हीरे इकट्ठा किए जाते थे।

सांप सीढ़ी के खेल की उत्पत्ति भारत में हुई– सांप-सीढ़ी खेल की उत्पत्ति प्राचीन भारत में हुई थी। इसके बाद ये धीरे-धीरे दुनियाभर में मशहूर हो गया।

मानव कैलकुलेटर– शकुन्तला देवी जिन्हें आम तौर पर “मानव कैलकुलेटर” के रूप में जाना जाता है। उनका नाम ‘Guinness Book Of World Records’ में आया था।

चीनी कंसयूम करने वाला पहला देश –  भारत दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक और उपभोक्ता और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी निर्यातक के रूप में उभरा है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: आज तक कोई नहीं जान पाया दुनिया की इन रहस्यमयी जगहों के राज

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम आदमी की समस्याओ को इन्होने अपने सवालो द्वारा पूछताछ करके चैनल तक पहुँचाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button