Delhi Court on Women’s Privacy: देर रात फोन पर बात करना गुनाह नहीं
नई दिल्ली: महिलाओं की निजता (Privacy) और सम्मान को लेकर दिल्ली की एक अदालत ने अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने साफ कहा है कि सिर्फ इसलिए किसी...

Delhi Court on Women’s Privacy: देर रात फोन पर बात करना गुनाह नहीं
नई दिल्ली: महिलाओं की निजता (Privacy) और सम्मान को लेकर दिल्ली की एक अदालत ने अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने साफ कहा है कि सिर्फ इसलिए किसी महिला के चरित्र पर सवाल नहीं उठाए जा सकते क्योंकि वह देर रात किसी पुरुष से फोन पर बात करती है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल इस आधार पर किसी महिला के Call Detail Records (CDR) सुरक्षित रखने या उसकी निजी जानकारी तक पहुंच की अनुमति नहीं दी जा सकती।
यह टिप्पणी Additional Sessions Judge (ASJ) शुनाली गुप्ता ने एक Domestic Violence मामले की सुनवाई के दौरान की। मामला एक पति की अपील से जुड़ा था, जिसने अपनी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति के CDR सुरक्षित रखने की मांग की थी। इससे पहले ट्रायल कोर्ट इस मांग को खारिज कर चुका था, जिसके बाद पति ने सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
पति ने क्या कहा?
पति का आरोप था कि उसकी पत्नी देर रात कुछ लोगों से नियमित रूप से फोन पर बातचीत करती थी। उसका कहना था कि समय बीतने के साथ Service Provider कॉल रिकॉर्ड डिलीट कर सकता है। ऐसे में भविष्य में सबूत के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए CDR सुरक्षित रखने का आदेश दिया जाए।
कोर्ट ने क्या कहा?
सेशन कोर्ट ने पति की दलील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि किसी व्यक्ति के Call Records सुरक्षित रखने का आदेश तभी दिया जा सकता है, जब उसके पीछे ठोस और कानूनी आधार हो। सिर्फ देर रात फोन पर बातचीत करना किसी महिला के चरित्र पर संदेह करने या उसकी Privacy में दखल देने की वजह नहीं बन सकता।
कोर्ट ने यह भी कहा कि ट्रायल कोर्ट में दाखिल अर्जी और अपील, दोनों में ऐसे कोई ठोस तथ्य पेश नहीं किए गए, जिनके आधार पर CDR Preservation की अनुमति दी जा सके।
“समाज बदल चुका है”
अपने आदेश में अदालत ने कहा कि आज महिलाएं Multinational Companies, Corporate Sector और कई अन्य क्षेत्रों में पुरुषों के साथ काम कर रही हैं। ऐसे माहौल में किसी पुरुष से बातचीत करना या देर रात फोन पर बात करना असामान्य नहीं माना जा सकता।
कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय समाज अब इतना पिछड़ा नहीं रहा कि महिला और पुरुष के बीच सामान्य बातचीत को भी गलत नजरिए से देखा जाए। इसलिए केवल फोन कॉल के आधार पर किसी महिला के चरित्र पर सवाल उठाना उचित नहीं है।
Privacy है संवैधानिक अधिकार
अदालत ने अपने फैसले में यह भी दोहराया कि Right to Privacy हर नागरिक का महत्वपूर्ण संवैधानिक अधिकार है। हालांकि, Fair Trial सुनिश्चित करने के लिए कुछ विशेष परिस्थितियों में इस अधिकार में सीमित हस्तक्षेप किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए मजबूत और कानूनी आधार होना जरूरी है। बिना पर्याप्त वजह किसी व्यक्ति के निजी Call Records तक पहुंच की अनुमति नहीं दी जा सकती।
क्या है इस फैसले का महत्व?
दिल्ली कोर्ट का यह फैसला महिलाओं की Privacy, गरिमा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को लेकर एक महत्वपूर्ण न्यायिक संदेश माना जा रहा है। अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल देर रात फोन पर बात करना किसी महिला के चरित्र पर सवाल उठाने या उसके निजी डेटा तक पहुंच मांगने का पर्याप्त आधार नहीं हो सकता।
ये भी पढ़े: Delhi PUC Rules Update: बिना Pollution Certificate नहीं मिलेगा Fuel









