Holi Skin Care: होली खेलने से पहले चेहरे पर लगाएं ये तेल, नहीं चढ़ेगा रंग
होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, जिसका इंतजार लोग पूरे साल करते हैं। लेकिन उत्साह के बीच त्वचा और बालों की देखभाल करना भी बेहद जरूरी है।

Holi Skin Care: होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, जिसका इंतजार लोग पूरे साल करते हैं। लेकिन इस उत्साह के बीच त्वचा और बालों की देखभाल करना भी बेहद जरूरी है। बाजार में मिलने वाले कई रंगों में केमिकल या मिलावट हो सकती है, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में होली खेलने से पहले कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप अपनी स्किन को काफी हद तक सुरक्षित रख सकते हैं।
नारियल तेल है असरदार उपाय
त्वचा की सुरक्षा के लिए नारियल तेल एक सरल और प्रभावी विकल्प माना जाता है। पुराने समय से ही इसे त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है। होली के दिन सुबह नहाने से पहले या रंग खेलने से पहले चेहरे, हाथों, पैरों और गर्दन पर अच्छी तरह नारियल तेल लगा लें। चाहें तो बालों में भी हल्के हाथों से तेल की मालिश कर सकते हैं।
नारियल तेल त्वचा पर एक पतली परत बना देता है, जो रंगों को सीधे त्वचा की गहराई तक पहुंचने से रोकने में मदद करती है। इस सुरक्षात्मक परत के कारण पक्के या केमिकल युक्त रंग त्वचा पर कम असर डालते हैं। साथ ही बाद में रंग छुड़ाते समय भी काफी आसानी रहती है।
त्वचा और बालों को मिलते हैं अतिरिक्त फायदे
नारियल तेल न सिर्फ रंगों से बचाव करता है, बल्कि त्वचा को मॉइस्चराइज भी करता है। इससे सूखी और बेजान त्वचा को नरमी मिलती है। होली के दौरान धूप और रंगों के संपर्क में आने से स्किन रूखी हो सकती है, ऐसे में पहले से तेल लगाने से नमी बरकरार रहती है। बालों के लिए भी यह काफी फायदेमंद है। रंगों से बालों को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए हेयर वॉश से एक-दो घंटे पहले नारियल तेल लगाना बेहतर रहता है। इससे बालों में चमक और मुलायमपन बना रहता है।
ध्यान रखें
होली खेलने से पहले फुल स्लीव कपड़े पहनना और आंखों की सुरक्षा करना भी जरूरी है। कोशिश करें कि प्राकृतिक या हर्बल रंगों का ही इस्तेमाल करें।
नोट: यहां दी गई जानकारी सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से है। यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है या किसी प्रकार की एलर्जी की समस्या है, तो किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
यह भी पढ़ें: Delhi BJP Report Card: दिल्ली सरकार के 1 साल, रेखा गुप्ता ने गिनाए काम









