अगर गाड़ी पी रही ज्यादा तेल, अपनाकर देखें ये टिप्स, मिलेगी बढ़िया माइलेज
गाड़ी पुरानी होने के साथ ही ज्यादातर लोगों की शिकायत रहती है कि उनकी कार का माइलेज बोहोत कम हो गया है और ऐसे में हम आपको 5 आसान से टिप्स।

देश में लगातार इलेक्ट्रिक और CNG गाड़ियों की डिमांड बढ़ती जा रही है। हालांकि अभी भी काफी संख्या में लोग पेट्रोल और डीजल गाड़ियों का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के साथ ही कार का गिरता माइलेज आपकी जेब पर काफी असर डालता है और गाड़ी पुरानी होने के साथ ही ज्यादातर लोगों की शिकायत रहती है कि उनकी कार का माइलेज बोहोत कम हो गया है। ऐसे में हम आपको बिलकुल आसान से 5 से टिप्स बता रहे हैं जिनके जरिए आपकी गाड़ी का माइलेज काफी हद तक बढ़ जाएगा।
1. सबसे पहले इंजन स्विच ऑफ करें
ज्यादातर लोग ट्रैफिक सिग्नल पर भी गाड़ी का इंजन बंद नहीं करते लेकिन अगर रेड लाइट 30 सेकंड से अधिक की है तो इंजन को बंद कर देना ही समझदारी होगा। सिग्नल पर गाड़ी का इंजन बंद करने से पेट्रोल भी बचेगा और प्रदूषण भी नहीं होगा।
2. कार सर्विसिंग समय से करवाए
गाड़ी की सर्विस वक्त पर न करवाने से भी गाड़ी बोहोत कम माइलेज देने लगती है। वक्त पर सर्विस न होने वाली गाड़ी लगभग 40 फ़ीसदी ज्यादा फ्यूल लेने लगती है।
इंजन ऑयल कम होने या फिर फिल्टर्स के ब्लॉक हो जाने पर तेल की खपत ज्यादा हो जाती है। लेकिन इन सब चीजों को सर्विस के समय दुरुस्त कर दिया जाता है।
3. टायर प्रेशर का भी आप रखें ध्यान
अपनी गाड़ी में लगे टायर की हवा को हर सप्ताह चेक कराते रहें क्युकी टायर प्रेशर का सीधा असर आपकी गाड़ी के माइलेज पर पड़ता है और ध्यान रखें कि गाड़ी में हवा उतनी होनी चाहिए, जितना कि कंपनी की तरफ से आपको बताया गया है।
4. और गाडी में कितना तेल भराएं?
गाड़ी में आप कितना पेट्रोल भरवाते हैं इसका भी असर गाड़ी के माइलेज पर पड़ता है और कोशिश करें कि हमेशा गाड़ी में एक चौथाई ज्यादा तेल रहे क्योंकि अगर तेल 1/4 से कम होगा तब फ्यूल पंप को काफी मेहनत करनी होगी, जिससे की माइलेज घटता है।
5. और आप ओरिजिनल इंजन ऑयल का करें इस्तेमाल
जब भी आप कार की सर्विस कराएं तो लालच में आकर सस्ते ऑयल को न भराएं। हमेशा अच्छा फ्यूल और अच्छा इंजन ऑयल ही भरवाएं और इसके साथ ही हमेशा कंपनी द्वारा सुझाए गए इंजन ऑयल का इस्तेमाल करें, इससे गाड़ी की माइलेज के साथ-साथ लाइफ भी बढ़ती है
यह भी पढ़े: ड्राइविंग लाइसेंस खो गया तो घर बैठे बन जाएगा नया, ऐसे करें Online Apply










