जानें क्यों 28 दिन में खत्म होता है फरवरी? जानें इसकी असली वजह
आप सभी जानते है की नए साल की शुरुआत के बाद पहला महीना कैसे खत्म हो जाता है पता ही नहीं चलता। और साथ ही दूसरा महीना झट

आप सभी जानते है की नए साल की शुरुआत के बाद पहला महीना कैसे खत्म हो जाता है पता ही नहीं चलता। और साथ ही दूसरा महीना झट से फरवरी आ जाता है। फरवरी में भी 28 दिन ही होते हैं और वैसे सामान्य तौर पर बाकि महीनों में 30 या 31 दिन होते हैं।
यदि आपके मन में भी यह सवाल आता है कि फरवरी में 28-29 दिन क्यों होते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं इसके जुडी जानकारी। चलिए जानते है फरवरी के 28 दिनों के पीछे की वजह।
फरवरी में क्यों होते हैं कम दिन:
फरवरी के महीने में 28 या 29 दिन के पीछे रोमन किंग न्यूमा पोम्पीलियस का कारन है। बता दें, हमारा वर्षीय कैलेंडर रोमन कैलेंडर पर आधारित होता है। पुराने रोमन कैलेंडर में एक साल में केवल 10 महीने हुआ करते थे, जिसमें केवल 304 दिन शामिल थे। पर बाद में इसमें दो और नए महीने जोड़ दिए गए जिनको जनवरी और फरवरी के नाम से जाना गया।
जिसके बाद इसमें काफी बदलाव आए। इस बदलाव के कारन फरवरी के महीने से 2 दिन कम कर दिए गए जिसकी वजह से साल में 365 दिन तय हो गए। यह कैलेंडर धरती और सूर्य की परिक्रमा के मुताबिक बनाया गया था क्योंकि पृथ्वी को सूर्य का चक्कर लगाने में पुरे 365 दिन और 6 घंटे का वक्त लगता है।
यह भी पढ़ें: Gold Price Today 01 February: सोने के भाव में आई चमक, जानें आज का दाम