दो साल से 30-30% खली रही EWS की सीटें, लेकिन दाखिला नहीं दे रहे निजी स्कूल
सरकारी विभागों से रियायती दरों पर जमीन लेने वाले ये बहुत से पब्लिक स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए आरक्षित करने का प्रावधान होता है

शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार से लेकर स्थानीय निकायों की सरकारें भी कोशिश कर रही है कि गरीब (EWS) बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। ये सब करके वह उन्हें स्कूलों तक लाने का प्रयास कर रही हैं लेकिन इसके बावजूद भी पब्लिक स्कूल गरीब बच्चों को अपने स्कूलों में प्रवेश देने के लिए आनाकानी कर रहे है जहां राजधानी के 124 पब्लिक स्कूलों ने तो पिछले दो सालों के दौरान गरीब बच्चों को प्रवेश ही नहीं करने दिया गया है।
बता दें कि दूसरी तरफ पूरी दिल्ली के पब्लिक स्कूलों में भी गरीब बच्चों के लिए आरक्षित सीटों में से वर्ष 2021-22 में तकरीबन 32.94% व वर्ष 2022-23 के दौरान 29.60% सीटें खाली ही रह गईं है। साथ ही दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में भी एक विधायक द्वारा प्रश्न के दिए गए थे कि उत्तर में शिक्षा विभाग ने यह खुलासा किया।
ऐसे में सरकारी विभागों से रियायती दरों पर जमीन लेने वाले ये बहुत से पब्लिक स्कूलों में 25% सीट सिर्फ गरीब बच्चों के लिए आरक्षित करने का प्रावधान होता है। लेकिन इस तरह वर्ष 2021-22 में शिक्षा विभाग के सभी 12 जिलों के पब्लिक स्कूलों में भी गरीब बच्चों के लिए 39139 सीट आरक्षित रखी गयी थीं, जबकि वर्ष 2022-23 के दौरान भी पब्लिक स्कूलों में इसमें बढ़ोतरी करके गरीब बच्चों की सीटें 46196 हो गई थीं, मगर दोनों ही साल यह सभी सीटों पूरी नहीं भर पायी।
हालाँकि, विभाग की कार्रवाई के खिलाफ कुछ स्कूल कोर्ट भी चले गए और उनका मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन हो रखा है। साथ ही शिक्षा विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अभी सबसे अधिक वेस्ट-बी जिला के पब्लिक स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए 7898 सीट आरक्षित हो चुकी हैं।
ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण










