चीन में फिर से फेल रही है एक रहस्यमयी बीमारी, बच्चों से भरे हैं अस्पताल

चीनी अधिकारियों द्वारा 12 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और चीन में सांस संबंधी बीमारियों में इजाफे की जानकारी दी है।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां चीन का कहा है कि उनके यहां ज्यादातर बच्चों में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी फैल रही है और इसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा बीजिंग से इस रहस्यमयी बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी मांगी है। रिपोर्ट्स के चलते, चीनी अस्पताल बीमार बच्चों से भरे हुए हैं और इन बच्चों को सांस से संबंधी समस्या आ रही है। WHO ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के चीनी अधिकारियों द्वारा 12 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और चीन में सांस संबंधी बीमारियों में इजाफे की जानकारी दी है।

बता दें कि डब्ल्यूएचओ द्वारा इस बीमारी के लिए कोविड-19 प्रतिबंध में ढील देने को जिम्मेदार बताया गया है और WHO द्वारा बीमार हुए बच्चों में इन्फ्लूएंजा, SARS-CoV-2, माइकोप्लाज्मा निमोनिया को लेकर ही अतिरिक्त जानकारी मांगी है। साथ ही चीन में बच्चों के बीमार होने की हालिया घटनाएं कोविड जैसे लक्षणों को दोहराती नजर आ रही है।

देखा जाए तो चीनी समाचार चैनल द्वारा बीमार बच्चों के परिवार के हवाले से बताया गया कि इस बीमारी का कोई नया लक्षण नहीं है, बल्कि बच्चों का शारीरिक तापमान एकदम से बढ़ा रहता है और फेफड़ों में ही गांठ सी बन जाती है। बच्चों के इस इलाज के लिए चीन की अस्पतालों में लंबी कतारें लगीं हैं। बीमारियों पर भी निगरानी रखने वाली वेबसाइट प्रोमेड मेल अलर्ट में एक मेडिकल स्टाफ के हवाले से बताया गया है कि ‘मरीजों को 2 घंटे तक लाइन में इंतजार करना पड़ता है और हम सभी इमरजेंसी के ही विभाग में मौजूद हैं।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!