आखिर कैसे पहचाने ‘कोरोना’ है या जानलेवा H3N2? ऐसे बताये एक्सपर्ट ने बचाव के तरीके

कोरोना के बाद अब लोग कोई भी बीमारी को आम तरीके से नहीं देखते है क्योंकि अब भारत में इन दिनों फ्लू यानी बुखार का सीधा ट्रिपल अटैक चल रहा है

कोरोना के बाद अब लोग कोई भी बीमारी को आम तरीके से नहीं देखते है। ऐसे में अगर आपको बुखार है या गले में खराश है या फिर आपको खांसी बहुत आ रही है। साथ ही सांस लेने में दिक्कत हो रही है ? अगर ऐसा है तो सतर्क हो जाइये क्योंकि अब भारत में इन दिनों फ्लू यानी बुखार का सीधा ट्रिपल अटैक चल रहा है। साथ हर दूसरा शख्स इससे परेशान दिख रहा हैं। लेकिन हाल ही में डॉक्टर भी इस चीज़ के लिए कंफ्यूज हैं कि आखिर इस वायरल बुखार की वजह क्या है? क्योंकि इन दिनों भारत में तीन तरह के वायरल फैले हुए हैं।

H3N2 वायरल – बुखार का पहला प्रकार

ऐसे में देखा जाए तो 15 दिसंबर के बाद से अबतक बुखार के आधे केस इसी वायरल बुखार के दर्ज हो रहे हैं जिसमे बच्चे और बुजुर्ग तेजी से इस वायरल की चपेट में आते दिख रहे है और H3N2 जैसे वायरस से देश में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है।

एडिनोवायरस – बुखार का दूसरा प्रकार

वही दूसरी तरफ बात करे तो ये दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में फैल चुका है और अब पश्चिम बंगाल में अभी तक इस वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आते दिखे रहे हैं और इस बुखार के सबसे ज्यादा शिकार बच्चे होते दिख रहे है।

कोरोना वायरस – बुखार का तीसरा प्रकार

ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 7 मार्च को देश में कोरोना के अभी तक 326 नए मामले आए हैं और देश में 67 दिन बाद कोरोना के एक्टिव केस 3 हजार से ज्यादा हो गए हैं। वही केरल में सबसे ज्यादा 1474, कर्नाटक में 445 और महाराष्ट्र में 379 एक्टिव केस देखे गए है।

कैसे पहचानें?

अब बात ये आती है की इन वायरस को कैसे पहचाने क्योकि देश में इस वक्त ये तीनों वायरल बुखार फैले हैं और उनमें टेस्ट करवाने पर कोरोनावायरस, एडिनोवायरस और H3N2 तीनों ही पाए जा रहे हैं। साथ ही वायरस की पहचान करना चाहते हों तो कोविड की तरह ही सैंपल देकर टेस्ट करवाया जा सकता है जिसके लिए सैंपल गले और नाक से ही लिये जाते हैं।

तो इतना सब होने के बाद फिर H3N2 वायरल फीवर की पहचान कैसे करें? इस बारे में एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर कोरोना टेस्ट निगेटिव है तो समझिये ये H3N2 वायरल है। वही इसके अलावा और कोई लक्षण साधारण फ्लू के होंगे जो दो से तीन दिन में ठीक हो जाता है। वहीं देख आये तो H3N2 लंबा समय ले रहा है और कभी कभी हफ्ता तो उससे भी ज्यादा।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!