प्रेग्नेंसी के चलते इन चीजों से बनाए दुरी तौबा, नहीं तो हो सकती है मुश्किल

किसी भी महिला के लिए प्रेग्नेंसी का वक्त सबसे खास होता है. इस वक्त में हर एक महिला केवल अपनी नहीं बल्कि अपने होने वाले बच्चे की सेहत के

किसी भी महिला के लिए प्रेग्नेंसी का वक्त सबसे खास होता है. इस वक्त में हर एक महिला केवल अपनी नहीं बल्कि अपने होने वाले बच्चे की सेहत के लिए भी जिम्मेदार होती है. ऐसे वक्त में महिलाओं की हर छोटी बड़ी आदत का प्रभाव बच्चों के विकास पर पड़ता है. प्रेग्नेंसी के वक्त में महिलाओं की छोटी-छोटी गलतियां बच्चों पर काफी भारी पड़ सकती हैं इसलिए हम आपको वह 5 चीज बताते हैं, जिनसे प्रेग्नेंसी के चलते महिलाओं को दूरी बनाकर रखनी चाहिए.

प्रेग्नेंसी में महिलाओं का शराब पीना बच्चे के लिए काफी जानलेवा होता है. दरअसल प्रेग्नेंसी के चलते शराब का सेवन बच्चे कि सेहत पर सीधा असर करता है. इससे फीटल एल्कोहल सिंड्रोम का खतरा भी रहता है. जिससे बच्चों के दिमाग के विकास तथा अंगों की संरचना पर प्रभाव पड़ता है. काफी महिलाएं यह मानती हैं कि प्रेग्नेंसी में थोड़ी सी शराब पीते हैं, पर ऐसा नहीं है प्रेग्नेंसी में किसी भी मात्रा में शराब पीना सही नहीं होता है.

महिलाओं को प्रेग्नेंसी के चलते कच्चे और अधपके खाने से भी काफी परहेज करना चाहिए. कच्चा मांस, अधपके अंडे, डेली मीट तथा बिना धोए फल सब्जियां खाने से लिस्टेरिया, सैल्मोनेला तथा टॉक्सोप्लाज्मा जैसे बैक्टीरिया आपके शरीर में आ सकते हैं.

प्रेग्नेंसी के चलते अधिक चाय और कॉफी पीना भी आपके लिए खतरनाक है. दरअसल प्रेग्नेंसी में अधिक कैफीन लेने से गर्भपात, लो बर्थ वेट तथा बच्चों की ग्रोथ पर इसका काफी प्रभाव पड़ता है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!