सर्दी में थायरॉइड से ऐसे रहे सावधान, इस रोग से लड़ने के लिए अपनाएं योग-आयुर्वेद

देश का सबसे बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग? रिसर्च ने बताया है कि एक आम इंसान के मन में रोजाना करीब 60 हजार विचार आते हैं। सोचना

yoga for thyroid देश का सबसे बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग? रिसर्च ने बताया है कि एक आम इंसान के मन में रोजाना करीब 60 हजार विचार आते हैं। सोचना अच्छी बात है पर जरूरत से अधिक सोचना जिसका मतलब ओवरथिंकिंग एक काफी बड़ा मसला है। ऐसा होगा तो क्या होगा, वैसा तो क्या होगा, बहुत से लोग खुद को फालतू में इतना स्ट्रेस ले लेते हैं कि उनको एग्ंजाइटी-डिप्रेशन की गिरफ्त में आते हैं।

अधिक तनाव लेने से बीपी-शुगर हाई होने पर इनडायजेशन का खतरा भी बढ़ता है। रोजमर्रा के लाइफस्टाइल में लोगों ने खुद पर फालतू का बोझ बढ़ा लिया है कि क्रॉनिक स्ट्रेस उन्हें थायरॉइड जैसी घातक बीमारी दे रहा है। दरअसल, तनाव से रिलीज होने वाले कार्टिसोल हार्मोन से गले के निचे में बटरफ्लाई जैसे दिखने वाले थायरॉइड ग्लैंड में स्वेलिंग आती है और थायरॉक्सिन हार्मोन का प्रोडक्शन डिस्टर्ब होता है और लोग इस बीमारी का शिकार होते हैं।

थायरॉक्सिन अगर ज्यादा बने तो हाइपर और थायरॉक्सिन हार्मोन कम बने तो हाइपो-थायरॉइड हो जाता है। हाइपो-थायरॉइड के मरीजों के लिए शीतलहर से लड़ना ज्यादा मुश्किल होता है क्योंकि थायरॉइड ग्लैंड ही शरीर को गर्म रखने का कार्य करता है। क्योंकि 60% मरीजों को तो अपनी बीमारी की सुचना भी नहीं होती। तो आप सब बेफिक्र रहे क्योंकि आज बारीकी से थायरॉइड के हर एक संकेत पर बात होगी और योग-आयुर्वेद की ताकत से थायरॉइड की दवा भी छूटेगी।

थायरॉइड के लक्षण

  • अचानक वजन बढ़ना-घटना
  • इर्रेगुलर पीरियड्स
  • उभरी हुई आंखें
  • हाई बीपी
  • ड्राई स्किन-हेयरफॉल
  • सुस्ती व थकान
  • घबराहट
  • चिड़चिड़ापन
  • हाथों में कंपन
  • नींद की कमी
  • बालों का झड़ना
  • मसल्स पेन

कंट्रोल होगा थायरॉइड

  • वर्कआउट जरूर करें
  • सुबह एप्पल विनेगर पिएं
  • रात में हल्दी दूध लें
  • कुछ देर धूप में बैठें
  • खाने में नारियल तेल का इस्तेमाल करें
  • 7 घंटे की नींद जरूर लें

थायरॉइड के लिए योग

  • सूर्य नमस्कार
  • पवनमुक्तासन
  • सर्वांगासन
  • हलासन
  • उष्ट्रासन
  • भुजंगासन

थायरॉइड में क्या खाएं?

  • अलसी
  • नारियल
  • मुलेठी
  • मशरूम
  • हल्दी दूध
  • दालचीनी

थायरॉइड में परहेज

  • चीनी
  • सफेद चावल
  • केक-कुकीज
  • ऑयली फूड
  • सॉफ्ट ड्रिंक्स

थायरॉइड से होने वाली बीमारियां

  • प्रेग्नेंसी में दिक्कत
  • हार्ट की बीमारी
  • आर्थराइटिस
  • डायबिटीज
  • कैंसर
  • ओबेसिटी
  • अस्थमा

थायरॉइड में कारगर आयुर्वेदिक उपचार

  • मुलेठी फायदेमंद
  • तुलसी-एलोवेरा जूस
  • रोजाना त्रिफला 1 चम्मच
  • रात में अश्वगंधा और गर्म दूध

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!