Benefits Of Flax Seeds: जानें अलसी के बीज के कुछ अद्भुत फायदे

आज हम आपके लिए अलसी के बीज से होने वाले फायदे लेकर आये हैं। इनका नाम तो आपने हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुँह से सुना ही होगा।

Benefits Of Flax Seeds: आज हम आपके लिए अलसी के बीज से होने वाले फायदे लेकर आये हैं। इनका नाम तो आपने हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुँह से सुना ही होगा। क्या आप जानते है ज़्यादा तर फिट व्यक्ति के फिटनेस के राज़ में अलसी के बीज भी है शामिल।

इन बीजों से ऐसे कई फायदे हो सकते है जिनका आपको अंदाजा भी नहीं होगा। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ये बीज ना सिर्फ मोटापा कम करने में हमारी सहायता करते है बल्कि दिल के मरीज़ो के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हो चुके हैं ।

अलसी के बीजों में पाए जानें वाले तत्व

अलसी का बीजों में भारी मात्रा में पोषक तत्वों से भरा हुआ हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे कई नुट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसके अलावा अलसी में प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, फोलेट और जीएक्सेंडथिन होता है, जो हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है।

अलसी के बीजों का इस तरह करें इस्तेमाल

डॉक्टरों के अनुसार अलसी के बीज को भूनकर ग्राइंडर में अच्छी तरह पीस लें। इसके बाद रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच अलसी पाउडर को रख दें। अगली सुबह को सोने से पहले उस पानी को छानकर पिएं।

जानें अलसी के बीज के फायदे:

 

अलसी के बीज का सेवन करने से आपकी पाचन शक्ति और मज़बूत हो सकती हैं। क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता हैं।

pachan shakti

अलसी के बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स होते है जो आपकी त्वचा को झुरियों से काफी हद तक बचाये रखने में कारगर हैं। इन बीज से त्वचा में निखार आता हैं।

ghuriya

अलसी के बीज ओमेगा 3 फैटी एसिड का बहुत बड़ी मात्रा है। इसमें अल्फा लिनोलेनिक एसिड भी पाया जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। इसके लगातार सेवन से हार्ट अटैक का खतरा बहुत कम हो जाता हैं।

heart attack

अलसी के बीज में लिग्नेन कम्पाउंड पाया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एस्ट्रोजन पाया जाता है। जो कैंसर के जोखिम को बहुत हद तक कम कर देता है और इससे हेल्थ सही रहती हैं।

cancer

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: ग्रीन टी के फायदे के साथ जानें इसके नुकसान, भूलकर भी ना करें यह काम

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!