क्या डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं तरबूज? जानिए बेस्ट फ्रूट्स

गर्मियों में करीब हर जगह आपको तरबूज बिकते हुए नजर आएंगे. यह न केवल स्वाद में मीठा होता है, बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है, पर इसमें

गर्मियों में करीब हर जगह आपको तरबूज बिकते हुए नजर आएंगे. यह न केवल स्वाद में मीठा होता है, बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है, पर इसमें मिठास होने के कारन से डायबिटीज मरीजों को इसे खाने से पहले सोचना पड़ता है. इस लेख में हम जानेंगे क्या डायबिटीज मरीजों के लिए तरबूज खाना सही है या नहीं, आइए जानते हैं डिटेल से-

ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड

जब बात डायबिटीज की आती है, तो सबसे जरूरी होता है यह समझना कि कई भी डाइट ब्लड शुगर को हमारे शरीर में कितनी तेजी से बढ़ाता है. इसे ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कहते हैं. तरबूज का GI लगभग 72 होता है, जो कि उच्च श्रेणी में आता है. पर इसका ग्लाइसेमिक लोड (GL) कम होता है, कम से कम 5 प्रति 100 ग्राम, जो कि कम श्रेणी में आता है.

इसका मतलब यह हुआ कि भले ही तरबूज जल्दी शुगर बढ़ा सकता है, पर यदि इसे थोड़ी मात्रा में खाया जाए, तो इसका कुल असर अधिक नहीं होता है.

क्या डायबिटिक मरीज खा सकते हैं तरबूज?

हां, आप डायबिटीज में तरबूज का सेवन कर सकते है, पर सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें. पूरे दिन में 100–150 ग्राम करीब 1 कप कटे हुए टुकड़े तरबूज एक बार में खा सकते हैं. तरबूज को प्रोटीन और फाइबर वाले भोजन के साथ खाना बेहतर होगा, ताकि ब्लड शुगर आपकी तेजी से न बढ़े. तरबूज के जूस में फाइबर बिल्कुल भी नहीं होता है. इसमें इसका GI ज्यादा होता है. इसलिए ताजा फल खाना बेहतर है. दिन भर की कार्बोहाइड्रेट मात्रा को ध्यान में देकर तरबूज को अपने आहार में जरूर मिलाए.

किन्हें सावधानी बरतनी चाहिए?

यदि किसी की ब्लड शुगर कंट्रोल में नहीं है, या HbA1c काफी ज्यादा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. इसके साथ ही इंसुलिन पर निर्भर मरीजो को मात्रा और समय का खास ध्यान रखना चाहिए.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!