>

Low BP होने पर करें इन 4 चीजों का सेवन, मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

आज कल हर कोई अपनी लाइफस्टाइल पर बेहद ध्यान रखता है, लेकिन फिर भी न जानें लोगो को बहुत तरह की बीमारियां हो जाती है। जिसमे से एक ब्लड प्रेशर

आज कल हर कोई अपनी लाइफस्टाइल पर बेहद ध्यान रखता है, लेकिन फिर भी न जानें लोगो को बहुत तरह की बीमारियां हो जाती है। जिसमे से एक ब्लड प्रेशर है। यदि आप भी चाहते है सेहतमंद रहना तो ऐसे में अपने ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखना बेहद जरूरी है। अगर ये बढ़ जाए या कम हो जाए तो आपको काफी गंभीर बीमारियों हो सकती है। ज्यादातर हमलोग हाई बीपी की बात ही करते हैं, लेकिन ऐसे कई लोग हैं जो लो ब्लड प्रेशर के शिकार होते हैं।

आपका नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120/80 रहता है, लेकिन अगर कम होगा तो 90/60 पर पहुंच जाता है, जिससे हाइपोटेंशन की बीमारी हो जाती है जो आने वाले समय में चिंता का विषय बन जाती है। ऐसे में आपके हार्ट, ब्रेन, किडनी और लंग्स पर भी काफी बुरा प्रभाव होता है। आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें है जिसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर को ठीक किया सकता है।

बीपी लो होने पर खाएं ये चीजें:

कॉफी:
जब आप काफी देर तक खाना नहीं खाते हैं तो उससे भी आपका ब्लड प्रेशर लौ हो जाता है ऐसे में आपको फटाफट कॉफी पी लेनी चाहिए क्योंकि इसमें शामिल कैफीन आपके बीपी को बढ़ाकर नॉर्मल कर देगा और इससे आपको फौरन राहत मिलेगी।

नमक:
जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें नमक का सेवन जरूर करना चाहिए। आप इसका नींबू पानी या किसी स्प्राउट के साथ भी सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी प्राप्त होगी।

बादाम:
बादाम के फायदों तो हम सबको पता ही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे लो ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल कर सकते है। इसके लिए आप रात के समय कुछ बादाम को पानी में उबालकर ठंडा कर लें और फिर इसको पीसकर खाएं और साथ ही उसका पानी भी पी जाएं।

पानी:
यदि आपके शरीर में पानी की कमी होती है तो इससे ब्लड प्रेशर भी कम हो सकता है। ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट यही सलाह देते हैं कि कम से कम 2 से 3 लीटर पानी रोजाना पीना चाहिए। जो की शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप नारियल या नींबू का पानी जरूर पिएं।

Insta loan services

यह भी पढ़े: Diesel Cars Ban: अक्टूबर से बंद हो रही है डीजल की ये गाड़ियां, जाने वजह

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!