डेंगू से बचने के लिए दिल्ली सरकार ने बनाया एक्शन प्लान
दिल्ली में लगातार बढ़ते डेंगू के मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार दिल्लीवासियों के साथ मिलकर फिर एक अभियान चलाएगी।

दिल्ली में लगातार बढ़ते डेंगू के मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार दिल्लीवासियों के साथ मिलकर फिर एक अभियान चलाएगी। आपकों बता दे कि सरकार ने इस बार स्कूल के बच्चों को भी अपने साथ लेगी।
आपकों बता दे कि, हाल ही में शनिवार में को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक हुई थी। वहीं बैठक के दौरान केजरीवाल ने अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिए है।
इसी के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके जानकारी दी कि इस बार बारिश का मौसम लंबा चला है, जिसके चलते डेंगू का भी खतरा बढ़ा है। इसको लेकर स्वास्थय विभाग, एनडीएमसी, एमसीडी और अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ पूरा प्लान तैयार हुआ है।
आपकों बता दे कि आने वाले दिन में कई कदम उठाए जाएंगे। खास तौर पर स्कूल के बच्चों को डेंगू को रोकने में बड़े स्तर पर शामिल किया जाएगा।
साथ ही एक बार फिर पूरी दिल्ली एकजूट होकर डेंगू को हराएगी। इसी के साथ, जिलास्तरीय अधिकारियों को मच्छर से होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए अपने अपने इलाके में जागरूक करने के आदेश दिए गए है।
वहीं डेंगू की रोकथाम के लिए सभी आरडब्ल्यूए और निर्माण साइट्स का सहयोग लिया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली सरकार की तरफ से विभिन्न माध्यमों के सहारे जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक करने का काम जारी है।
फिलहाल, मुख्यमंत्री द्वारा ये आदेश दिए गए है कि हर शनिवार को क्षेत्र के अधिकारी निर्माण साइट, अस्पताल समेत और जहा भी जल भराव हो सकता है वहा आवश्यक कार्रवाई होगी। इसी को लेकर सबकों किसी भी तरह की कोई लापरवाही ना करने के आदेश मिले है। आपकों बता दे कि केजरीवाल ने जनता से भी अपील की है कि पूरी दिल्ली साथ मिलकर डेंगू के खिलाफ खड़ी हो जाए।
ये भी पढ़े: स्कूल के शिक्षकों के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग का आयोजन करेगी सरकार










