Desk Job Fitness: ऑफिस में बैठकर बढ़ रही तोंद? ये एक्सरसाइज करें रोज

लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करने से शरीर के कई हिस्सों पर नकारात्मक असर पड़ता है। इससे पेट बाहर निकलने लगता है

Desk Job Fitness: आजकल ज्यादातर लोग लंबे समय तक ऑफिस में बैठकर काम करते हैं, जिसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ता है। खासकर डेस्क जॉब करने वालों में पेट के आसपास चर्बी बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। कम शारीरिक गतिविधि के कारण वजन बढ़ना, शरीर में अकड़न और पोस्चर खराब होना जैसी दिक्कतें धीरे-धीरे बढ़ती जाती हैं। हालांकि, अगर आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ आसान एक्सरसाइज शामिल करें, तो इन समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है।

लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करने से शरीर के कई हिस्सों पर नकारात्मक असर पड़ता है। इससे पेट बाहर निकलने लगता है, कंधे आगे की ओर झुक जाते हैं और कूल्हों की मांसपेशियां कड़ी हो जाती हैं। इसके अलावा, ग्लूट्स कमजोर होने लगते हैं, जिससे कमर दर्द और पोस्चर से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

ऐसे में डेस्क जॉब करने वाले लोगों के लिए कुछ खास एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं। सबसे पहले बात करें डायनामिक काउच स्ट्रेच की, तो यह कूल्हों और पीठ के निचले हिस्से की जकड़न को दूर करने में मदद करती है। इसे करने के लिए घुटने को दीवार की ओर रखकर शरीर को धीरे-धीरे आगे-पीछे मूव किया जाता है, जिससे मांसपेशियां खुलती हैं।

डेड हैंग्स भी एक असरदार एक्सरसाइज है, जिसमें पुल-अप बार से लटकना होता है। इससे रीढ़ की हड्डी पर दबाव कम होता है और पीठ, कंधे व बाहों की मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं। शुरुआत में इसे 20-30 सेकंड तक करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।

हिप थ्रस्ट्स कूल्हों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए बेहतरीन माने जाते हैं। यह एक्सरसाइज न सिर्फ पोस्चर सुधारती है, बल्कि कमर दर्द को भी कम करने में मदद करती है। इसे आप बिना वजन या हल्के वजन के साथ हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं। इसके अलावा “मैकगिल बिग 3” एक्सरसाइज, जिसमें बर्ड डॉग, साइड प्लैंक और क्रंच शामिल हैं, कोर मसल्स को मजबूत बनाती हैं। यह रीढ़ की हड्डी को स्थिर रखने और पीठ दर्द से राहत देने में काफी प्रभावी हैं।

इन सभी के साथ रोजाना 20-30 मिनट तेज चलना भी बेहद जरूरी है। वॉकिंग से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, मांसपेशियां सक्रिय रहती हैं और शरीर में जकड़न कम होती है। अगर आप डेस्क जॉब करते हैं, तो इन आसान एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ और फिट रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi BJP Report Card: दिल्ली सरकार के 1 साल, रेखा गुप्ता ने गिनाए काम

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!