खाली पेट चाय पीने की ना करें भूल, हो सकती है गैस और एसिडिटी की समस्या 

आपने कई बार कई लोगों के मुँह से सुना होगा कि चाय के साथ कुछ खा लिया करो।  दरअसल ऐसा लोग इसलिए कहते हैं क्योंकि खाली पेट चाय पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। तो आइए आज हम आपको बताते है की खाली पेट चाय पीने से आपके शरीर पर क्या नुकसान पहुँच सकता है। 

 

 

चाय का नाम सुनकर ही दिल और दिमाग खुश हो जाते हैं। देखा जाए तो केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में चाय के दीवाने मौजूद है। चाय शरीर को ताजा और एक्टिव रखने में मदद करती है, लेकिन चाय को अगर खाली पेट पी लिया जाए तो ये सेहत के लिए नुकसान दायक भी हो सकती है। आपने कई बार कई लोगों के मुँह से सुना होगा कि चाय के साथ कुछ खा लिया करो।  दरअसल ऐसा लोग इसलिए कहते हैं क्योंकि खाली पेट चाय पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। तो आइए आज हम आपको बताते है की खाली पेट चाय पीने से आपके शरीर पर क्या नुकसान पहुँच सकता है। 

 

खाली पेट चाय पीने से शरीर पर किस तरह का पहुंचता है नुकसान 

यदि बात करें चाय की तो चाय का नेचर ऐसिडिक होता है। ऐसे में अगर आप चाय को खाली पेट पीएंगे तो आपके शरीर पर बुरा असर होगा और आपके पेट में एसिडिटी भी शुरू हो सकती है। खाली पेट चाय पीने के बाद खट्टी डकार, गले में जलन, गैस जैसी दिक्कतें भी हो सकती है। इतना ही नहीं बल्कि  खाली पेट चाय पीने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बिगड़ सकता है। ऐसे में शरीर के पाचन पर भी बुरा असर पड़ेगा और खाली पेट चाय पीने से पेट में जलन होने के साथ तुरंत  ब्लॉटिंग की दिक्कत भी हो सकती है। 

Disadvantages of Drinking Tea on Empty Stomach |Chai Lovers सावधान! रिकाम्या पोटी चहा पिणे पडू शकते महागात

अगर आपको चाय पीनी है तो आप सुबह उसे खाली पेट की बजाय कुछ खाने के बाद पी सकते हैं। इसके अलावा बिस्तर से उठने के तुरंत बाद चाय पीने की बजाय उठने के एक या 2 घंटे के बाद चाय पीना सही होगा। जब भी आपका चाय पीने का मन करे तो चाय पीने से पहले आपको एक या दो ग्लास पानी जरूर पी लेना चाहिए, इससे आपके शरीर में पानी की कमी भी पूरी हो जाएगी। 

Accherishteyयह भी पढ़ें:  देश भर में ऐसे मनाई जा रही हैं विजयादशमी, देखें

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!