क्या आप भी हेल्दी समझ पीते हैं डाइट सॉफ्ट ड्रिंक्स, जानें क्या है सच्चाई?

यह हम सभी जानते हैं कि सॉफ्ट ड्रिंक सेहत के लिए काफी हानिकारक होती है। यही वजह है कि इन दिनों काफी लोग इनसे दूरी बनाने में लगे हैं

यह हम सभी जानते हैं कि सॉफ्ट ड्रिंक सेहत के लिए काफी हानिकारक होती है। यही वजह है कि इन दिनों काफी लोग इनसे दूरी बनाने में लगे हैं। इसलिए मार्केटिंग कंपनियां अपनी सॉफ्ट ड्रिंक की बिक्री को बनाए रखने के लिए एक नए कांसेप्ट के साथ इसे नाम दिया डाइट सॉफ्ट ड्रिंक ओर डाइट सोडा का। नाम के आगे डाइट लगा देने से हेल्दी डाइट के ओर सजग लोग भी इसके प्रति आकर्षित हो रहे।

कम शुगर और कैलोरी का बोलकर डाइट सोडा को सॉफ्ट ड्रिंक का एक अच्छा विकल्प माना लगा। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है यह बहुत कम लोग ही जानते हैं। आइए जानते हैं कि ये एक हेल्दी विकल्प है और नहीं।

कितनी हेल्दी डाइट सॉफ्ट ड्रिंक्स?
डाइट सोडा बनाने वाली कंपनियां इनके शुगर फ्री होने का दावा करती हैं। जिसे जीरो शुगर, शुगर फ्री, जीरो कैलोरी, लो कैलोरी डाइट ड्रिंक भी कहते है, पर सच्चाई ये है कि इसमें शुगर डालने की बजाए कॉर्न सिरप, एस्परटेम, स्टीविया, सुक्रालोज जैसे आर्टिफिशियल स्वीटनर का प्रयोग किया जाता है।

रिसर्च के अनुसार, हमारा ब्रेन आर्टिफिशियल स्वीटनर के और भी लगभग उसी तरह प्रतिक्रिया देता है, जैसा शुगर के प्रति देता है। इनका सेवन भी कैलोरी फूड खाने की क्रेविंग और भी बढ़ जाती है, जिससे मोटापे की आशंका बढ़ती है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!