क्या सर्दियों में करते है थोड़ी-थोड़ी रम का सेवन? जानिए क्या है इसके फायदे नुकसान
बहुत से लोगों द्वारा इसको लेकर कई दावे किये जाते है की रम की थोड़ी सी मात्रा आपको अंदर से गर्मी महसूस करा सकती है

अक्सर देखा जाता है की लोग सर्दियों के मौसम में रम का सेवन करते है और इसी को ज्यादा पीना पसंद करते हैं। ऐसे में बहुत से लोगों द्वारा इसको लेकर कई दावे किये जाते है की ये शराब आपके शरीर को गर्म रखती है, तो रम की थोड़ी सी मात्रा आपको अंदर से गर्मी महसूस करा सकती है। खासकर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के मौसम में लोग बेहद इसको पसंद करते है और इसक सेवन करते है।
बता दें कि अगर आप सही मात्रा में रम पीते हैं तो आपको मांसपेशियों में किसी भी प्रकार का दर्द नहीं होगा और आपको इससे छुटकारा मिल सकता है क्योकि बॉडी मसल पेन आपको शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। ऐसे में गलत बॉडी पॉस्चर या जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज या आराम भी मांसपेशियों में आपके दर्द पैदा कर सकता है लेकिन अगर आप किसी गंभीर रोग से ग्रसित हैं या किसी भी प्रकार की सर्जरी से गुजरे हैं तो डॉक्टरी सलाह से रम लें तो वः ज्यादा बेहतर रहेगा।
हृदय रोग और सर्दी जुकाम में असरदार
हालाँकि, बात करे रम कि और भी फायदों कि तो इससे हृदय रोग कम हो सकता है क्योकि रम आपके खून को गाढ़ा होने से रोकती है, यानी उसे पतला करती है। इतना ही नहीं सर्दी में ज्यादा तर नाक बंद, नाक बहना जैसी जुकाम की समस्याएं भी हो जाती हैं जिस्कपो आप रम पीकर ठीक कर सकते है।
शार्ट टर्म साइड इफेक्ट
- ज्यादा थकावट महसूस होना
- डायरिया
- माइग्रेन
- आवाज में लड़खड़ाहट
- याददाश्त में कमी
- मानसिक बुद्धिमत्ता पर असर
- देखने और सुनने में समस्या
- खून की कमी यानी एनीमिया
लांग टर्म साइड इफेक्ट
शरीर में विषाक्त तत्वों की अधिकता, यौन संबंधी समस्या, न्यूरोलॉजिकल प्राब्लम, कई तरह कैंसर की आशंका, हाइपरटेंशन, स्ट्रोक, हृदय संबंधी समस्या, ब्रेन डैमेज, अल्सर।










