Eat Banana Wisely: केला हो या किस्मत सही वक्त बहुत ज़रूरी, जाने फायदे
अक्सर लोग बिना समय का ध्यान रखे कभी भी केला खा लेते हैं, जबकि गलत समय पर इसका सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

Eat Banana Wisely: केला एक ऐसा फल है जिसे पोषण का पावरहाउस माना जाता है। यह सालभर आसानी से उपलब्ध रहता है और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि, अक्सर लोग बिना समय का ध्यान रखे कभी भी केला खा लेते हैं, जबकि गलत समय पर इसका सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि केला कब खाना चाहिए और किन परिस्थितियों में इससे बचना बेहतर होता है।
केला खाने का सबसे अच्छा समय
सुबह नाश्ते के साथ
केले को खाली पेट खाने की बजाय नाश्ते के साथ लेना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसे ओट्स, दलिया, दही या दूध के साथ शामिल किया जा सकता है। इससे शरीर को जरूरी फाइबर और ऊर्जा मिलती है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करती है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है।
वर्कआउट से पहले
अगर आप एक्सरसाइज करते हैं तो वर्कआउट से लगभग 30 मिनट पहले केला खाना एक अच्छा विकल्प है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और मांसपेशियों में ऐंठन या थकान को कम करने में मदद करता है। इसी वजह से खिलाड़ी और फिटनेस एक्सपर्ट्स इसे प्री-वर्कआउट स्नैक के तौर पर सुझाते हैं।
शाम के हल्के नाश्ते में
दोपहर के खाने और रात के भोजन के बीच जब हल्की भूख लगती है, तब केला एक हेल्दी स्नैक साबित होता है। यह जंक फूड की क्रेविंग को कम करता है और अनावश्यक कैलोरी लेने से बचाता है। खाली पेट केला खाने से कुछ लोगों को पेट में गड़बड़ी महसूस हो सकती है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम खाली पेट लेने पर शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम के संतुलन को प्रभावित कर सकता है।
रात के समय
रात में केला खाने से सर्दी, खांसी या बलगम की समस्या बढ़ सकती है, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी मानी जाती है। खासतौर पर जिन लोगों को कफ से जुड़ी परेशानी रहती है, उन्हें रात में केला खाने से बचना चाहिए। सोने से पहले केला खाने से पाचन पर असर पड़ सकता है और पेट भारी महसूस हो सकता है, जिससे नींद प्रभावित होती है। केला नेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है।
इसमें मौजूद पेक्टिन फाइबर कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है और आंतों को स्वस्थ रखता है। केले में पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने और हृदय रोग के खतरे को कम करने में सहायक है। केले में पाया जाने वाला ट्रिप्टोफैन शरीर में सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाता है, जिससे तनाव कम होता है और मूड बेहतर रहता है। फाइबर से भरपूर होने के कारण केला लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता और ओवरईटिंग से बचाता है। केले में मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी की समस्या में राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: Airtel Family Plan: एक रिचार्ज में चलेंगे दो सिम, अब अनलिमिटेड करें मौज









