दलिया खाने से मिलते है ताबड़तोड़ फायदे; जानें खाने का सही वक्त और तरीका?
दलिया एक ऐसा भोजन है जिसका सेवन स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। विटामिन और प्रोटीन से भरपूर दलिया का

दलिया एक ऐसा भोजन है जिसका सेवन स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। विटामिन और प्रोटीन से भरपूर दलिया का सेवन करने से आप कई बीमारियों से दूर रहेंगे। किसी भी मोटे अनाज के दानेदार चूरे को दलिया कहते हैं । भारत में ज्यादातर दलिया गेहूं से बनाया जाता है लेकिन आप मक्का, ज्वार और बाजरा से भी दलिया बना सकते हैं। दलिया में मौजूद पोषक तत्व जैसी लो कैलोरी, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, थायमिन, फोलेट, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, जिंक, मिनरल्स, विटामिन और आयरन आपको हेल्दी और स्वस्थ बनाते हैं। सिर्फ एक कटोरी दलिया का सेवन करने से आपकी सेहत को क्या क्या फायदे हो सकते हैं चलिए हम आपको बताते हैं।
वजन होगा कमअगर आप अपने दिल की सेहत दुरुस्त रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में दलिया का सेवन शुरू करें। इसमें मौजूद फाइबर, प्रोटीन, और एंटीऑक्सीडेंट दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। दलिया कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है जिससे हार्ट डिजीज का रिस्क काफी कम हो जाता है
- डायबिटीज कंट्रोलदलिया में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। डायबिटीज के मरीजों के लिए एक सही आहार हो सकता है। इसका सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
- डाइजेशन होगा बेहतर: अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्या है तो दलिया आपके लिए संजवीनी बूटी समान है। दलिया पाचन को सुधारने में मदद कर सकता है क्योंकि ये कब्ज को कम करने में मदद करता है और आपके पेट में सारे पोषण को अच्छी तरह से सोख लेता है।
यह भी पढ़ें: जूनियर अकाउंडेंट, पोस्ट के लिए एडमिट कार्ड लागु , परीक्षा तिथि 11 फरवरी को










