परफेक्ट बॉडी फिगर के लिए फॉलो करें ये टिप्स
यदि आपका वजन भी बढ़ा हुआ है और आप मोटापे के शिकार हैं और आप परफेक्ट बॉडी चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं।

मोटापा आज कल तेजी से बढ़ने वाली बीमारियों में से एक है और इसका सबसे बड़ा कारण है अनहेल्थी लाइफस्टाइल और गलत खानपान। एक रिपोर्ट के अनुसार अकेले भारत में ही 135 मिलियन लोग मोटापे की चपेट में पाए गए है। यदि आपका वजन भी बढ़ा हुआ है और आप मोटापे के शिकार हैं और आप परफेक्ट बॉडी चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं।
कैलोरी घटाएँ
यदि आप अपने शरीर का वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले अपने शरीर की कैलोरी को कम करना होगा। इसके लिए आपको 30-30-30 फॉर्मूला इस्तेमाल करना होगा। इस नियम के मुताबिक अगर आप रोजाना कैलोरी इनटेक को 30% तक कम करते है तो आपको अपने शरीर का वजन करने में काफी ज्यादा मदद मिल सकती है। जैसे, अगर आपका टोटल डेली एनर्जी एक्सपेंडिचर 2000 कैलोरी है। तो आपको करीब 1400 कैलोरी इनटेक का लक्ष्य बना लेना चाहिए। ध्यान दें कैलोरी कंट्रोल करने का टारगेट धीरे धीरे पूरा होता है।
भोजन का आनंद उठाएं
खाना शरीर के लिए जितना आवश्यक है, उतना ही उसे चबाना भी। भोजन का स्वाद लेकर और चबाकर ही खाना चाहिए। नियम के मुताबिक खाने के लिए कम से कम 30 मिनट का वक्त निकालें और हर बाइट का टेस्ट उठाएं। इसी माइंडफुल ईटिंग कहते हैं। ऐसा करने से आपका पाचन तंत्र भी मजबूत बनेगा और आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी।
एक्सरसाइज जरूर करें
एक्सरसाइज आपको फिट रखने में काफी मदद करती है। वजन कम करने के लिए भी एक्सरसाइज काफी अहम रोल निभाती है। इसलिए प्रतिदिन 30 मिनट तक एक्सरसाइज करना जरूरी है। ऐसे में आपको कैलोरी बर्न करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें: देर रात में भी जाना पड़ता है बार बार टॉयलेट, तो हो सकती है आपके शरीर में इस विटामिन की कमी










