पोषक तत्वों से भरा है हलीम का बीज, इसके फायदे
हलीम के बीजों में आयरन, फोलेट, फाइबर, विटामिन C, A, E और प्रोटीन तत्व पाए जाते है। ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते हैं

हलीम को गार्डन क्रेस बीज भी कहा जाता है। यह एक सुपरफूड है पर हम अक्सर इसे नजरअंदाज कर देते हैं। इसमें छोटे लाल रंग के बीज विटामिन, मिनरल्स और भरे हुए होते हैं। हलीम के बीजों में आयरन, फोलेट, फाइबर, विटामिन C, A, E और प्रोटीन तत्व पाए जाते है। ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते हैं, इसलिए हलीम काफी पौष्टिक जिसे हमें अपने डाइट में शामिल करना लाभकारी साबित हो सकता है।
एनीमिया के लिए लाभकारी
हलीम के बीज एनीमिया के इलाज के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। हलीम के बीजों में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो कि एनीमिया से लड़ने में मददगार होते हैं। इन बीजों में आयरन, विटामिन सी, फोलेट, प्रोटीन और कॉपर प्रमुख है। आयरन हलीम में पाया जाने वाला एक मेन खनिज है जो कि हीमोग्लोबिन बढ़ाकर एनीमिया के इलाज में मदद करता है।
स्तन में दूध की मात्रा को बढ़ता है
हलीम के बीज स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी हो सकते हैं क्योंकि ये स्तन में दूध की मात्रा को बढ़ाने में मदद करते हैं। हलीम में कई पोषक तत्व जैसे फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी–कॉम्प्लेक्स और आयरन शामिल होते है जो कि स्तन में दूध की मात्रा को बढ़ाते हैं।
वजन कम करता है
हलीम के बीज वजन कम करने में मददगार साबित होता है। इन बीजों में कई ऐसे गुण होते हैं जो कि वजन कम करने में सहायक होते हैं। इनमें कई अच्छे फाइबर होता है जो कि पेट को भरा महसूस करवाता है और भूख कम लगती है।
यह भी पढ़ें: जानिए, डेंगू से बचाव का सही तरीका









