छोले भटूरे खाने के है शौकीन, तो इस वीकेंड घर पर बनाएं डिश
सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना भी बहुत आसान है। इसे एक बार जरूर घर पर बनाना चाहिए। चने, मैदा और गेंहू का आटा, दही व बाकी ढेर सारे पकाए जाने वाली यह रेसिपी आप नाश्ते, दोपहर के खाने व रात के खाने में भी खाया जा सकता है। छोले-भटूरे एक ऐसी तरह के डिश है जिसमें आप अपने हिसाब से बदलाव कर सकते हैं।

कई लोग दावा करते हैं कि छोले भटूरे न केवल इंडिया में बल्कि पाकिस्तान में भी काफी ज्यादा मशहूर है। यह काफी ही ज़्यादा फेमस स्ट्रीट फूड है। इंडिया के हर कोने में इस स्वादिष्ट डिश के दीवाने है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना भी बहुत आसान है। इसे एक बार जरूर घर पर बनाना चाहिए। चने, मैदा और गेंहू का आटा, दही व बाकी ढेर सारे पकाए जाने वाली यह रेसिपी आप नाश्ते, दोपहर के खाने व रात के खाने में भी खाया जा सकता है। छोले-भटूरे एक ऐसी तरह के डिश है जिसमें आप अपने हिसाब से बदलाव कर सकते हैं।
छोले बनाने के लिए चनों को रात भर या 6-8 घंटे के पानी में भिगो दें। फिर प्रेशर कुकर को तेज आंच पर रखें और इसमें भीगे हुए चने, नमक डाल दें।
एक तरफ मीडियम आंच पर एक पैन चढ़ाएं और उसमें थोड़ा सा तेल डाले, पैन में जीरा और कटा हुआ प्याज डालें। प्याज को सुनहरा होने तक भूनें, फिर इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन, अदरक और प्याज का पेस्ट बना कर डाल दे। सामग्री को कुछ सेकंड के लिए भूनें जब तक कि लहसुन की कच्ची गंध दूर न हो जाए और फिर टमाटर की प्यूरी डाल दे।
तेल अलग होने पर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और चना मसाला डालें। टमाटर-प्याज के पेस्ट को दो मिनट तक पकाएं और फिर थोड़े से पानी के साथ पके हुए छोले डालें। अब इसमें कटे हुए प्याज और धनिये की पत्तियों डाल के सजाए।
अब भटूरे बनाने के लिए मैदा और गेहूं के आटे को मिलाकर इसमें नमक और तेल मिला लें, आटे के मिश्रण में दही मिलाएं और आटे को अच्छी तरह गूंथ लें। जब आटा लग जाए, तो आटे को किचन टॉवल से ढक दें और इसे फूलने दें। अब एक कढ़ाई को तेज आंच पर रखें और इस बीच बराबर मात्रा में आटा लेकर बड़े आकार की भटूरा बेल लें। जब तेल गर्म हो जाए तो इन भटूरों को तेल में डालें और डीप फ्राई करें। फिर एक प्लेट लें और गरमागरम छोला भटूरा परोसें।
यह भी पढ़ें: अगर खाते हैं रिफाइंड ऑयल तो हो जाए सावधान, हो है बीमार










