आंखों से उतारना चाहते हैं चश्मा तो अपनी डाइट में शामिल करे ये चीजें
आंखों की सेहत को बनाए रखने के लिए कई तरह के न्यूट्रीशन जरूरी होते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करते हैं और आंखों को ऑक्सीडेटिव नुकसान पहुंचने से बचाते हैं।
आजकल के खानपान का असर सीधे आंखों पर पड़ रहा है। स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की वजह से आंखों की रोशनी पर बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में न्यूट्रीशन की भूमिका बढ़ जाती है। आंखों की सेहत को बनाए रखने के लिए कई तरह के न्यूट्रीशन जरूरी होते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करते हैं और आंखों को ऑक्सीडेटिव नुकसान पहुंचने से बचाते हैं। यदि आप अपनी आंखों का चश्मा उतारना चाहते हैं तो अपनी डाइट में कुछ न्यूट्रीशनल चीजों को अवश्य शामिल करे।
विटामिन C और E
आंखों का चश्मा उतारना चाहते हैं तो विटामिन सी और विटामिन ई वाली चीज़ों को डाइट में अवश्य शामिल करे। विटमिन सी एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है जो कि आंखों में रक्त वाहिनियों को स्वस्थ रखने के साथ ही मोतियाबिंद होने का रिस्क भी कम करता है। दूसरी तरफ, विटामिन ई आंखों को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाने में सहायक होता है।
विटामिन A
आंखों की रोशनी बढ़ाने में विटामिन ए सबसे लाभकारी होता है। यह रेटिना में प्रकाश को अवशोषित करने वाला पिगमेंट बनाने का काम करता है। विटामिन ए की कमी से रतौंधी और आंखों की अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड और जिंग
आंखों तंदरुस्त बनाने में ओमेका 3 फैटी एसिड और जिंक दोनों ही अहम रोल निभाते हैं। ओमेगा-3 एसिड रेटिना को हेल्थी बनाए रखने में मदद करता है। वहीं, जिंक एंजाइम के साथ मिलकर रेटिना को हेल्थी बनाए रखने में सहायक होता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने क्या खाएं
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फल और सब्जियां- पालक, केल, गाजर, शकरकंद, कीवी, खट्टे फल, शिमला मिर्च और जामुन आदि खाना चाहिए।
साबुत अनाज– ओट्स, पास्ता, ब्राउन राइस, क्विनोआ और होल व्हीट ब्रेड भी आंखो को तंदरुस्त बनाए रखने में मदद करते है।
लीन प्रोटीन– ट्राउट, चिकन, बीन्स, दाल, टोफू, सैल्मन, मैकेरल का सेवन करने से भी आंखे हेल्थी रखती है।
यह भी पढ़ें: Gold Price Today 1६ october: सोने और चांदी के भाव में देखने को मिली गिरावट, जानें आज का दाम










