बढ़ते पॉल्यूशन से बच्चे की ग्रोथ में आ सकती है रुकावट, बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा
पोल्लुशन दिल्ली एनसीआर में रहने वालों के लिए आफत बन जाता है और खासकर बच्चे और बुजुर्ग पर इसका ज्यादा बुरा प्रभाव देखने को मिलता है। गाड़ियों का धुआं, पटाखों का धुआं, धूल और पराली का धुंआ हवा में कुछ इस कदर घुल जाता हैं कि हवा जहरीली हो जाती है।

देश भर में एक बार फिर वायु प्रदूषण का खतरा देखने को मिल रहा है। हर वर्ष मौसम के बदलने पर पटाखे और पराली जलाये जाने के चलते खास तौर पर दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण दिखाई देता है। ऐसे में पोल्लुशन दिल्ली एनसीआर में रहने वालों के लिए आफत बन जाता है और खासकर बच्चे और बुजुर्ग पर इसका ज्यादा बुरा प्रभाव देखने को मिलता है। गाड़ियों का धुआं, पटाखों का धुआं, धूल और पराली का धुंआ हवा में कुछ इस कदर घुल जाता हैं कि हवा जहरीली हो जाती है।
एयर पॉल्यूशन बच्चों के लिए बन रहा है खतरा
एयर पॉल्यूशन बच्चों के लिए काफी ज्यादा खतरनाक साबित हुआ है क्योंकि स्कूल जाने वाले बच्चे खेलने के लिए बाहर जाते हैं। ऐसे में अपने बच्चों को इस पॉल्यूशन से बचाए रखना ज्यादा मुश्किल हो जाता है। इस प्रदूषण के चलते बच्चों में निमोनिया, हार्ट प्रॉब्लम, सांस संबंधी बिमारी होने का खतरा बढ़ जाता है और ये इम्यून भी कमजोर बना सकता है। इतना ही नहीं इस हवा में सांस लेने से बच्चों का इम्यून सिस्टम भी काफी कमजोर हो जाता है।
इस पोल्यूशन से बच्चों को कैसे बचाएँ?
हर माता पिता को अपने बच्चों को इस खतरनाक पॉल्यूशन से बचने की कोशिश करनी चाहिए। इसलिए उन्हें अपने बच्चों के लिए एक खास सिक्योरिटी प्लान तैयार करना चाहिए। घर में हवा कि गुणवत्ता सुधारने के लिये कई तरह के प्लांट लगाए। आप घर में एयर प्युरिफ़ाइर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बच्चे अक्सर खेलने के लिए घर से बाहर निकलते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि बच्चों को मास्क पहनाकर ही घर से बाहर भेजे। बाहर भेजने से पहले बच्चे को पानी पिलाएं। और जब बच्चा बाहर खेल कर आये तो उसे गर्म पानी की भाप जरूर दे। डाइट में विटामिन सी और जिंक से भरपूर चीजें खाने को दें और बच्चे से योगा जरूर करवाएं।
यह भी पढ़ें: MENTAL HEALTH: जानें आखिर क्यों बढ़ रहा है भारत में आत्महत्या का औसत










