गन्ने का रस डायबिटीज़ के पेशेंट्स के लिए फायदेमंद या खतरनाक? यहां जानें

क्या आप जानते हैं गन्ने का रस न सिर्फ आपको गर्मी से राहत दिलाता हैं बल्कि आपको तमाम तरह की बीमारियों से भी बचाता है.

दिल्ली में गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका हैं ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह तरह के तरीके अपनाते है और रिफ्रेश रहने के लिए तमाम तरह की ड्रिंक पीते हैं उसी में से एक है गन्ने का रस जिसे लोग गर्मियों में पीना काफी पसंद करते हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं गन्ने का रस न सिर्फ आपको गर्मी से राहत दिलाता हैं बल्कि आपको तमाम तरह की बीमारियों से भी बचाता है.

यह इम्यून सिस्टम, लीवर और ब्लड प्रेशर के पेशेंट्स के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसमे कई तरह के पेषक तत्व मौजूद होते है जैसे- कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस. ये पोषक तत्व हड्डियों को मज़बूत बनाने का काम करते हैं.

गन्ने का रस प्राकृतिक रूप से मीठा होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है और स्वास्थ के लिए काफी लाभदायक भी है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि क्या गन्ने का रस डायबिटीज़ के मरीज़ो के लिए हानिकारक है या नहीं?

डायबि़टीज़ के मरीज़ो के लिए  क्या गन्ने का जूस हानिकारक है?

आपकों बता दें कि, गन्ने के रस में अधिक मीठे की मात्रा पाई जाती है जिसके चलते डायबिटीज़ के पेशेंट्स को इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है.

गन्ने के रस से डायबिटीज़ के पेशेंट्स को ज़रा दूरी बना लेनी चाहिए. इसकी वजह ये है कि गन्ने के रस को ब‍िना र‍िफाइंड क‍िए सीधे गन्ने से न‍िकालकर बनाया जाता है.

इसलिए इसमें शुगर की मात्रा अधिक पाई जाती है और यही कारण है कि डायबिटीज़ के पेशेंट्स को गन्ने के रस का सेवन करने से बचना चाहिए.

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े : Weight Loss Drink: तेजी से वजन कम करने के लिए अपनाएं ये तरीका, जानें टिप्स

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!