सर्दियों के साथ बढ़ सकता है जोड़ों का दर्द, अपनाये यह टिप्स
सर्दियों के आते ही ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता है जिससे की हड्डियों में जकड़न बढ़ती है और इससे दर्द भी हो सकता है। ऐसे में हमें अभी से ही इस समस्या से निपटने की तैयारी कर लेनी चाहिए। तो आइये आज हम आपको ऐसे टिप्स बताते हैं जिससे कि आपको जोड़ों के दर्द में आराम मिलेंगे।

जैसे कि कुछ ही दिनों में अब सर्दियां आने वाली है और इसी के साथ जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या भी बढ़ जाएगी। दरअसल के ऑस्टियोआर्थराइटिस की बिमारी है। इसमें जोड़ों में इन्फ्लेमेशन यानी की सूजन बढ़ती है। सर्दियों के आते ही ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता है जिससे की हड्डियों में जकड़न बढ़ती है और इससे दर्द भी हो सकता है। ऐसे में हमें अभी से ही इस समस्या से निपटने की तैयारी कर लेनी चाहिए। तो आइये आज हम आपको ऐसे टिप्स बताते हैं जिससे कि आपको जोड़ों के दर्द में आराम मिलेंगे।
डाइट का रखें ध्यान
- खाने में हल्का और घर का बना खाना ही खाएं।
- अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा विटामिन सी और डी के सप्लिमेंट्स का उपयोग करें।
- अपनी डाइट में पोषक आहार जैसे कि हरी सब्जियां, मूँगफली आदि का इस्तेमाल करें।
एक्सरसाइज करना ना भूलें
जोड़ों के आराम के लिए सबसे उचित उपाय है व्यायाम करना। अगर आप रोजाना व्यायाम या एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपको आपके जोड़ों के दर्द में काफी राहत मिलेंगी।
सही पोस्चर का ध्यान रखें
यदि आप लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठ रहे हैं तो ऐसा न करें। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन स्लो हो जाता है, जिससे की जोड़ों की समस्या बढ़ सकती है।
शरीर के वजन को कंट्रोल में करें
यदि आपके शरीर का वजन बढ़ा हुआ है तो इससे आपके जोड़ों की समस्या भी बढ़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना व्यायाम या फिर एक्सरसाइज करें जिससे कि आपको वजन कम करने में भी सहायता मिलेगी।
यह भी पढ़ें: ये दवाएँ बना देगी आपकी त्वचा को और भी सुंदर, डॉक्टर की सलाह पर करें सेवन










