सिर्फ 6 मिनट के वॉक में जाने अपने दिल का हाल

अगर आपकों दिल की बीमारी का डर सता रहा है तो आप महज 6 मिनट में पता लगा सकते है कि आखिर आपका दिल कितना मजबूत है।

अगर आपकों दिल की बीमारी का डर सता रहा है तो आप महज 6 मिनट में पता लगा सकते है कि आखिर आपका दिल कितना मजबूत है।

दरअसल, इस वॉक के दोरान देखा जा सकता है कि आपको शरीर किस तरह काम कर रहा है। या आप कितनी जल्दी थक जाते है। जानकारी के अनुसार, दिल के स्थिर रोगियों के लिए सफदरजंग अस्पताल में रिहेबिलेशन क्लीनिक की शुरूआत की जा रही है।

वहीं इस क्लीनिक का पहला दिन 6 सितबंर को था। पहले दिन में 3 मरीज वहा पहुंचे भी। जानकारी के अनुसार, क्लीनिक के संबंध में पीएमआर की आचार्य डॉ. सुमन बादल ने बताया कि क्लीनिक में आने वाले मरीजो से 6 मिनट का वॉक करवाया जा रहा है।

इस वॉक के दौरान देखा जाता है कि मरीज कितनी जल्दी थक जाता है। कब उसकी सांस फूलनी शुरू होती है। वो कितनी देर चल पा रहा है। 

वहीं इस टेस्ट के आधार पर उन मरीजो को व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। डॉ सुमन के अनुसार तनाव, मोटापा व अन्य शिकार मरीजों में दिल की समस्या ज्यादा होने की संभावना रहती है। 

फिलहाल, इस क्लीनिक को अस्पताल के मरीजो के लिए शुरू किया गया है। आपकों बता दे कि सोमवार को अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी एल शेरवाल ने सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में नई सुविधा कार्डियक रिहेबिलेशन क्लीनिक का उद्धाटन किया    

Madhavgarh Farms

ये भी पढ़े: दिल्ली में घर बनवाने के लिए जरूरी हुआ कंपीलिशन सर्टिफिकेट, वरना लगेगा जुर्माना

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!