राजधानी में मच्छर बने मुसीबत! 7 दिन में डेंगू के 100 से ज्यादा केस
दिल्ली में जुलाई और अगस्त के महीने में डेंगू के केसों में बढ़ोतरी देखी गई है जिससे पहले जून के महीने में ही डेंगू के पूरे 40 केस सामने आए थे

जैसे कि आपको पता है दिल्ली में डेंगू का डंक लोगों को डरा रहा है और पिछले कुछ हफ्ते दिल्ली में डेंगू के कुल 105 केस सामने आ चुके हैं। साथ ही MCD की तरफ को भी ये बताया गया है कि इस साल अब तक डेंगू के कुल 348 केस सामने आए हैं। साथ ही इस साल जुलाई के महीने में डेंगू के कुल 121 केस सामने आए थे।
लेकिन अगस्त महीने की शुरुआत में ही पूरे डेंगू के केसों द्वारा पूरी तरीके से रफ्तार पकड़ ली गयी है। वही MCD की तरफ से सोमवार यानी 07 अगस्त को जो आकंड़ें जारी किये गये हैं उसके चलते, महीने की शुरुआत में अब तक डेंगू के पूरे 100 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। वही अब जाहिर तौर से यह चिंता बढ़ाने वाली बात है और उसी के साथ अच्छी बात यह है कि इस साल अभी तक इस वेक्टर-जनित रोग की वजह से भी किसी की मौत नहीं हुई है।
दरअसल, दिल्ली में जुलाई और अगस्त के महीने में डेंगू के केसों में बढ़ोतरी देखी गई है जिससे पहले जून के महीने में ही डेंगू के पूरे 40 केस सामने आए थे। जबकि पिछले मई में 23 और इस साल अप्रैल के महीने में 18 केस सामने आते दिखे थे। साथ ही इस साल डेंगू के केसों में काफी उछाल देखने को मिला है और पिछले साल इस अवधि तक डेंगू के कुल 174 केस सामने आए थे।
हालाँकि, दिल्ली में डेंगू के बढ़ते खतरे को लेकर अब MCD अलर्ट पर मोड़ पर आ चुकी है और स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पतालों में भी डेंगू के लिए बेड रिजर्व रखने के लिए सूचित किया है। देखा जाए तो अभी हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज द्वारा मीडिया को जानकारी दी गयी थी कि अस्पतालों को अलर्ट रहने के लिए पूरी तरीके से बोलै गया है। जिसके बाद दिल्ली सरकार द्वारा अस्पतालों में 5% बेड रिजर्व रखने का निर्देश दिया गया है। इतना ही नहीं इसके अलावा डॉक्टरों को बीमारियों की जांच प्रक्रिया में और भी ज्यादा तेजी लाने और चिकित्सीय व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए बोला गया है।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










