अस्पताल जाने की जरूरत नहीं! अब घर बैठे ही मिलेगी OPD की पर्ची, ये है प्रक्रिया
ई-अस्पताल प्रणाली लागू होने के बाद से ही इसमें ई-फार्मेसी को भी शामिल किया जाएगा, जिसके बाद अब मरीज ऑनलाइन दवा भी खरीद पाएंगे।

अक्सर देखा जाता है कि अस्पतालों में लंबी कतारों में लगकर लोग परेशान हो जातें है और उनका पूरा दिन बर्बाद हो जाता है। लेकिन अब अच्छी खबर सामने आयी है जहां मरीजों को भविष्य में अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योकि अब घर बैठे ही अस्पताल में रजिस्ट्रेशन होगा और OPD की पर्ची भी बनेगी।
बता दें कि निगम के सभी 11 अस्पतालों को ई-अस्पताल प्रणाली में भी अब इसको तब्दील करने की तैयारी चल रही है जहां ऐसा होने के बाद मरीज घर बैठे ही इनमें से किसी भी अस्पताल में ऑनलाइन ई-पंजीकरण कर सीधा ई-OPD में डॉक्टर से चिकित्सकीय परामर्श ले पाएंगे। साथ ही टेलीकॉलर के जरिये डॉक्टर रोगी से भी बीमारी के संबंध में पूरी बातचीत करेंगे और कुछ समय बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर दवाई की पर्ची भी मिल जाएगी।
साथ ही ई-अस्पताल प्रणाली लागू होने के बाद से ही इसमें ई-फार्मेसी को भी शामिल किया जाएगा, जिसके बाद अब मरीज ऑनलाइन दवा भी खरीद पाएंगे। साथ ही निगम की ओर से कुछ इस तरह से ही इसमें व्यवस्था बनाने की तैयारी चल रही है कि मरीज को केवल दवा का डिलिवरी चार्ज भुगतान भी करना पड़ेगा।
वही इसके बाद निगम के अस्पतालों की प्रयोगशालाओं को भी सीधा ई-लैब मोड्यूल में बदल दिया जाएगा जिसमे मरीज ऑनलाइन पंजीकरण के बाद भी इसमें तय समय पर आकर जांच करा पाएंगे। वही निगम आयुक्त ज्ञानेश भारती की ओर से भी पेश किए गए प्रस्तावित बजट में अब इस परियोजना को शामिल किया गया है जहां निगम आयुक्त द्वारा अस्पताल प्रशासन विभाग को परियोजना पर काम करने का इसमें अब निर्देश दिया गया है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










