इस बिमारी के है मरीज तो दूर रहें कॉफी से, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें
अमेरिकन जर्नल ऑफ मेडिसिन ने एक स्टडी में यह बताया है कि किस तरह कैफीन वाले पेय माइग्रेन को ट्रिगर करते हैं।

एक दिन में तीन कप या इससे ज्यादा कॉफी पीने से माइग्रेन के मरीजों को दिक्कत हो सकती है, यह बात एक स्टडी के जरिए पता चली है– यूएस के शोधकर्ताओं ने यह माना कि माइग्रेन की समस्या से दुनिया के लोग परेशान हैं।
माइग्रेन में तेज सिरदर्द के अलावा मूड स्विंग्स, जी मिचलाना, रोशनी या आवाज से दिक्कत भी हो सकती है और इसके अलावा देखने और सुनने में भ्रम के लक्षण भी दिखाई देते हैं। अमेरिकन जर्नल ऑफ मेडिसिन ने एक स्टडी में यह बताया है कि किस तरह कैफीन वाले पेय माइग्रेन को ट्रिगर करते हैं।
हार्वर्ड के टी एच चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की रिसर्चर के मुताबिक यह पता चला है कि जिन लोगों को माइग्रेन होता रहता है उन्हें दिन में एक या दो कप कैफीन वाले ड्रिंक दिए जाएं तो इनका सिरदर्द से कोई लेना-देना नहीं होता।
हालांकि तीन या इससे ज्यादा सर्विंग्स लेने पर उसी दिन या अगले दिन माइग्रेन हेडेक की दिक्कत और भी अधिक बढ़ जाती है।
लेकिन कुछ रिपोर्ट में कैफीन वाले ड्रिंक के बाद माइग्रेन का रिस्क देखा गया है और ऐसे कम ही केसेज सामने देखने को मिले हैं जिनमें माइग्रेन के मरीज को डाइट में शामिल करने को कहा गया हो।
यह भी पढ़ें: रसोई में मौजूद मसाले आपको दिला सकते हैं ऐसीडिटी से छुटकारा










