Thyroid Cancer Symptoms: महिलाओं को क्यों है ज्यादा खतरा?
Thyroid Cancer Symptoms: इस बीमारी का खतरा महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले करीब तीन गुना ज्यादा देखा जा रहा है।

Thyroid Cancer Symptoms: थायरॉइड के बारे में तो आपको पता ही होगा लेकिन क्या आपको थायरॉइड कैंसर के बारे में पता है? चलिए अब आपको एक नए चौंकाने वाले ट्रेंड के बारे में बताते हैं। दरअसल हम बात कर रहे है थायरॉइड कैंसर Thyroid Cancer की आपकों जानकर हैरानी होगी कि इस बीमारी का खतरा महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले करीब तीन गुना ज्यादा देखा जा रहा है। लेकिन राहत की बात यह है कि अगर थायरॉइड कैंसर का पता शुरुआती स्टेज में चल जाए, तो इसका इलाज करना संभव है।
डॉक्टरों के अनुसार, थायरॉइड कैंसर की सबसे बड़ी वजह हार्मोनल बदलाव होता हैं। खासतौर पर एस्ट्रोजन हार्मोन थायरॉइड की कोशिकाओं पर नकारात्मक असर डालता है, जिसकी वजह से महिलाओं में इस कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है।थायरॉइड कैंसर के लक्षणों और इससे जुड़ी जरूरी सावधानियों के बारे में एक्सपर्ट्स और मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर हम आपकों ये जानकारी दे रहे हैं।
थायरॉइड कैंसर के लक्षण
Thyroid Cancer Symptoms: थायरॉइड कैंसर के शुरुआती लक्षण अक्सर काफी हल्के होते हैं, इसलिए ज़्यादातर लोग इन्हें आम समस्या समझकर अनदेखा कर देते हैं। लेकिन ऐसे छोटे और आम लगने वाले लक्षणों को नजरअंदाज करना सही नहीं है, क्योंकि समय पर पहचान होने से इलाज काफी आसान हो जाता है। चलिए अब बताते है कि थायरॉइड कैंसर के लक्षण कौन से होते हैं.
थायरॉइड कैंसर के शुरुआती लक्षण
- गर्दन के सामने बिना दर्द की गांठ या सूजन दिखाई देना
- आवाज में लगातार बदलाव आना या आवाज का भारी हो जाना
- खाना निगलने में अधिक परेशानी होना
- गर्दन में दबाव या जकड़न महसूस होना
- बिना किसी वजह के लगातार खांसी आना
- गर्दन की लिम्फ नोड्स का बढ़ जाना भी इसका शुरुआती संकेत हो सकता है
थायरॉइड कैंसर से बचाव के उपाय
Thyroid Cancer Symptoms: अब बात करते है कि आखिर इसे बचा कैसे जा सकता है. फिलहाल थायरॉइड कैंसर को पूरी तरह से रोकना भले ही संभव न हो, लेकिन इसके खतरे को काफी हद तक कम जरूर किया जा सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक,
- आपको रेडिएशन के संपर्क से बचना चाहिए
- हेल्दी और संतुलित डाइट अपनानी चाहिए
- जिन लोगों को पहले से थायरॉइड की समस्या है, उन्हें नियमित जांच जरूर करानी चाहिए
सही वक्त पर जांच और सही लाइफस्टाइल अपनाकर इस बीमारी के जोखिम को कम किया जा सकता है।
Disclaimer:
हमारी इस खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद। यह खबर सिर्फ जानकारी और जागरूकता के मकसद से लिखी गई है। इसे लिखने में सामान्य जानकारियों और घरेलू स्रोतों की सहायता ली गई है। Tez Tarrar इसकी पुष्टि नहीं करता है। सेहत या स्किन से जुड़ी कोई भी जानकारी अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें: Heart Attack in Wedding: झांसी में भांजी की शादी में मामा की गिरकर मौत









