Wheat Free Diet: एक महीने के लिए छोड़ दी गेहूं की रोटी, शरीर में नजर आएंगे बदलाव

गेहूं की रोटी वैसे तो ज्यादातर लोगों की डेली डाइट का एक हिस्सा है. कम ही लोग ऐसे हैं जो गेहूं की रोटी को अवॉइड करते हैं. हालांकि

गेहूं की रोटी वैसे तो ज्यादातर लोगों की डेली डाइट का एक हिस्सा है. कम ही लोग ऐसे हैं जो गेहूं की रोटी को अवॉइड करते हैं. हालांकि, बहुत लोग ऐसे भी हैं जो ऐसा मानते हैं कि गेहूं में ग्लूटेन शामिल है, जिस कारन से गेहूं की रोटी नहीं खानी चाहिए. वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि गेहूं की रोटी सेहत के लिए फायदेमंद होती है. ऐसे में सवाल उठता है कि यदि कोई एक महीने तक गेहूं की रोटी नहीं खाता है तो इससे क्या होगा?

इस बारे में हमने बात की लखनऊ की एक डाइटीशियन डॉक्टर इंदुजा दीक्षित से, जिन्होंने सभी डाउट्स क्लियर किए हैं कि यदि हम महीने भर तक गेहूं की रोटी न खाएं तो क्या होता है. आइए जानते हैं इस बारे में.

गेहूं नहीं है नुकसानदायक
सबसे पहले तो यह बता दें कि डाइटीशियन के मुताबिक, गेहूं सेहत के लिए बिल्कुल भी नुकसानदायक नहीं है. इसमें जो ग्लूटन शामिल होता है वो एक प्रकार का प्रोटीन है जो नॉर्मल लोगों के लिए नुकसानदायक नहीं है. पर यह यह उन लोगों पर दिक्कत बनता है, जो किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हों और डॉक्टर ने उनको ग्लूटन बेस्ड डाइट मना कि होती है.

बैलेंस डाइट लें
अति हर किसी चीज की बुरी होती है फिर चाहें वह फल हो या दूध और चीनी जैसी चीजें. अगर आप पुरे दिन में तीन-चार टाइम खाना खाना खाते हैं और आप तीन-चार या पांच गेहूं की रोटी खाते हैं, तो ऐसा आपके लिए ठीक नहीं है. क्योंकि अति काफी बुरी होती है और वह नुकसानदायक भी हो सकती है. ऐसे में जरूरी है कि आप बैलेंस डाइट लें. जिसमें दो रोटी के साथ चावल, दाल जैसी चीजें भी साथ में शामिल हों.

गेहूं में होते हैं भरपूर पोषक तत्व
गेहूं ढेर सारे पोषक तत्वों से भरा होता है. जिसमें पोटेशियम, फोलेट, विटामिन बी6, विटामिन बी12, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन तथा सोडियम के साथ काफी पोषक तत्व भी होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!