मेडिसिन के पैकेट पर क्यों होती है रेड लाइन, जाने इसका मतलब
बीमारियों से लड़ने के लिए दवाइयां बेहद उपयोग आती हैं। पुरानी बीमारियों मैं तो लोगों को काफी लंबे समय तक दवाइयां खानी पड़ जाती हैं।

बीमारियों से लड़ने के लिए दवाइयां बेहद उपयोग आती हैं। पुरानी बीमारियों मैं तो लोगों को काफी लंबे समय तक दवाइयां खानी पड़ जाती हैं। कुछ लोग खुद को इन चीजों का एक्सपर्ट मानकर खुद ही अपनी बीमारी से सम्बंधित दवाई ले लेते हैं। बुखार, कोल्ड , लूस मोशन जैसी बीमारियों के लिए कुछ लोग खुद ही दवाई ले लेते हैं। हालांकि, कुछ लिमिट में यह काम भी करता है, लेकिन हर दवाई को खुद से लेना कई बार बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आपने कभी विचार किया हो, तो कई मेडिसिन पर रेड कलर की स्ट्रिप या बॉक्स बना होता है। काया आपको पता हैं क्या मतलब होता है इसका अगर नहीं, जानते तो आइए आपको दवाई पर बनी रेड कलर की स्ट्रिप का क्या मतलब होता है बताये।
हाल ही में, स्वस्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को साँझा करते हुए बताया कि कुछ मेडिसिन के पैकेट पर बनी रेड कलर की लाइन का मतलब होता है कि इस मेडिसिन को बिना अपने किसी डॉक्टर की सलाह के इस्तेमाल करे । साथ ही, अगर आपके डॉक्टर ने कोई ऐसी दवाई लेने को कहा है, तो उन मेडिसिन का कोर्स पूरा करें,और कभी भी बीच में न छोड़ें।
इस में यह भी लिखा है कि एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस से बचना चाहिए । एंटीबायोटिक्स पर भी लाल निशान बना हुआ होता है, जिसका मतलबये होता हैं कि बिना डॉक्टर की चैक करवाए एंटीबायोटिक्स नहीं उपयोग करनी चाहिए। बहुत बार लोग खुद अपनी मर्जी से एंटीबायोटिक्स का उपयोग करते हैं। इस कारण धीरे-धीरे शरीर में बैक्टीरिया इन एंटीबायोटिक्स के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता बना लेते हैं और ये दवाइयां उन पर काम करना बंद कर देती हैं।
लोगों की खुद से दवाई लेने की इन आदतों को रोकने के प्रयास लिए Ministry of Health and Family Welfare ने एक अभियान चलाया है, जिसका नाम है लाल रंग स्ट्रिप अभियान की हेल्प से वे एंटीमाइक्रोब्ल फिक्स्ड रेसिस्टर को कम करने के लिए लोगों में (Self-Medication) के कारण होने वाली परेशानियों के बारे में मार्गदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं। बताया गया कि जिन मेडिसिन के स्ट्रिप्स पर लाल कलर की लाइन बने हो, उसे बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के न लें और मेडिकल शॉप्स पर भी ऐसी दवाइयों को without डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन न बेचें।
Read more:- यूपीः अब RO/ARO अभ्यर्थियों के लिए भी खुशखबरी! सबूत के साथ मांगी शिकायतें










