Winter Superfood जो सर्दी, जुकाम और कमजोरी पर पड़े भारी 

Winter Superfood: सर्दियों में शरीर को अंदरूनी गर्माहट और ताक़त देना जरूरी होता है इसलिए हमें अपनी डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करनी चाहिए

Winter Superfood: सर्दियों के मौसम में सेहत का खास ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। इस मौसम में लोग जल्दी बीमार हो जाते है ऐसे में इस मौसम में शरीर को अंदरूनी गर्माहट और ताक़त देना जरूरी होता है जिसके लिए हमें अपनी डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करनी चाहिए। इसमें एक बहुत ही फाएदेमंद चीज़ है जिसे हम ‘तिल’ कहते है, तिल को आयुर्वेद में भी सबसे बेहतरीन माना गया है। तिल न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते है बल्कि कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर भी है। आज हम आपको सर्दियों में तिल को अपनी डाइट में शामिल करने के 3 सबसे बेहतरीन तरीके बताएंगे।

गुड़ और तिल के लड्डू या चिक्की

Winter Superfood: वैसे तो ये सबसे पारंपरिक और फेमस तरीका है गुड़ और तिल के लड्डू या चिक्की। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है और इसके फायदे भी काफी ज्यादा हैं. गुड़ और तिल को मिलाकर खाने से आयरन की कमी पूरी होती है, शरीर को अंदर से एनर्जी मिलती है,और हर रोज एक तिल का लड्डू खाने से सर्दी-जुकाम से भी बचाव होता है।

तिल और गुनगुना दूध या पानी

अगर आप मीठा खाना पसंद नहीं करते है तो सफेद या काले तिल को हल्का भूनकर पाउडर बना लें। रोज सुबह या रात सोने से पहले एक चम्मच तिल का पाउडर गुनगुने दूध या पानी के साथ लें। इससे हड्डियों को मज़बूती मिलने के साथ-साथ नींद की समस्या भी दूर होती है।

सलाद या सूप में गार्निशिंग

यह एक आधुनिक तरीका है तिल को अपने रोज़ के खाने में शामिल करने का. इसमें आपको हल्का भुना तिल सलाद, सूप या दाल पर छिड़कना है, ये न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पोषण को भी कई गुना बढ़ा देता है।

तिल खाने के फायदे

1)हड्डियां मजबूत होती हैं, क्योंकि इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है।

2)सर्दियों में ड्राई स्किन और झड़ते बालों की समस्या दूर होती है।

3)तिल के पोषक तत्व हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हैं।

तो दोस्तों, इस सर्दी में अपनी सेहत का ख्याल रखें और तिल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

ये भी पढ़ें: Breakup के बाद क्यों Glow करती हैं लड़कियां? साइंस ने खोल दिया राज़

Disclaimer: यह खबर सिर्फ जागरूक करने के लिए है। दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। तेज़ तर्रार इसकी पुष्टि नहीं करता। किसी भी हेल्थ, स्किन या सेहत से जुड़ी चीज़ अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!